विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Cabinet Expansion: सहरसा विधायक डॉ. आलोक बने मंत्री, लवली आनंद को हराकर जीते थे चुनाव

By Dilip Kumar shuklaEdited By:
Published: Tue, 09 Feb 2021 01:18 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 04:00 PM (IST)

Bihar Cabinet Expansion बिहार में मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया गया। इस विस्‍तार ने भाजपा के कोटे से सहरसा के विधायक ...और पढ़ें

बिहार सरकार में डा. आलोक रंजन झा बने मंत्री।
बिहार सरकार में डा. आलोक रंजन झा बने मंत्री।

जागरण संवाददाता, सहरसा। Bihar Cabinet Expansion सहरसा विधानसभा विधायक डा. आलोक रंजन झा को बिहार सरकार में मंत्री बनाया गया। उन्‍होंने शपथ ले ली है। उन्‍होंने इस बार राजद की लवली आनंद को चुनाव में हराया था। वे 25 वर्षों से भाजपा से जुड़े हैं। विभिन्‍न पदों पर रहते हुए वे यहां से दूसरी बार विधायक बने। उन्‍हें कला संस्‍कृति एवं युवा विभाग दिया गया है। 

वर्ष 1995 से सक्रिय राजनीति में आए डा. आलोक रंजन पहली बार 2010 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। वर्ष 2015 में एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया लेकिन वो चुनाव हार गए। इस बार 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद प्रत्याशी पूर्व सांसद लवली आनंद को लगभग 20 हजार मतों से परास्त कर जीत दर्ज की। लगभग 25 साल के राजनीतिक सफर में उन्होंने संगठन में कई पदों को भी संभाला। वो 2003 में पार्टी के कोषाध्‍यक्ष पद पर मनोनीत हुए। वर्ष 2005 में वो जिला सदस्यता प्रभारी व 2006-09 में वो जिलाध्यक्ष बने। 47 वर्षीय डा. आलोक समाजशास्त्र से पीएचडी हैं। आज के मंत्रिमंडल के विस्‍तार पर भाजपा के कोटे से सहरसा के विधायक डॉ आलोक रंजन झा को मंत्री बनाया गया है। वे पहली बार मंत्री बने हैं।

बिहार सरकार में मंत्री बने आलोक, लोगों में हर्ष

मंत्री बनाए जाने से उनके समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है। चुनाव के बाद से ही उनके मंत्री बनने के कयास लोग लगा रहे थे। मंत्री बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इधर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। लाेग जश्न की तैयारी में जुट गए हैं। इंटरनेट मीडिया पर देर रात से ही बधाई देने का सिलसिला चल रहा है। बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि डा. आलोक को मंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद हुआ है। उनके मंत्री बनने से जिले के विकास में तेजी आएगी।