Move to Jagran APP

JDU के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने कहा- BJP के साथ सिर्फ बिहार में गठबंधन, नगालैंड में लड़ेंगे चुनाव

Bihar politics मुंगेर लोकसभा के सांसद JDU राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। लेकिन BJP के साथ सिर्फ जदयू का गठबंधन बिहार में है। शेष जगह जदयू अकेले चुनाव लड़ती है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 02:58 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 09:41 AM (IST)
JDU के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने कहा- BJP के साथ सिर्फ बिहार में गठबंधन, नगालैंड में लड़ेंगे चुनाव
Bihar politics : JDU राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष उर्फ राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह।

Bihar politics : ऑनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। बिहार विधानसभा में जदयू तीसरे नंबर पार्टी है। इस पार्टी के विधायक की संख्‍या बिहार में भाजपा व राजद की विधायक की संख्‍या से कम है। लेकिन जदयू को राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह लगातार प्रयास कर रहे हैं। ललन सिंह खुद मुंगेर लोकसभा से जदयू के सांसद हैं।

loksabha election banner

नागालैंड में लड़ेंगे चुनाव

ललन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी वर्ष 2018 में नगालैंड में विधानसभा चुनाव लड़ी थी। वहां जदयू की एक सीट पर जीत हुई। एक सीट पर काफी कम मतों के अंतर से जदयू हारा था। वोटिंग प्रतिशत बेहतर रहा। वर्ष 2018 में नागालैंड में 5.6 प्रतिशत वोट मिला था। ललन सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के मापदंड के अनुसार, जिन राज्‍यों से 100 से कम विधानसभा सीट हैं, वहां कम से कम तीन सीट जीतना या 6 प्रतिशत वोट प्राप्‍त करना। इन मापदंडों को वर्ष 2018 में नगालैंड में जदयू पूरा नहीं कर सका था। उन्‍हें उम्‍मीद है इस बार के चुनाव में चुनाव आयोग के इन मापदंडों को पूरा कर लिया जाएगा।

ललन सिंह ने कहा जदयू को बिहार, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में मान्‍यता है। उन्‍हें उम्‍मीद है कि नगालैंड में इस बार बेहतर प्रदर्शन होगा। चार राज्‍यों में मान्‍यता मिलने के बाद पार्टी को राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है। इसलिए उनका ध्‍यान नागालैंड में बेहतर प्रदर्शन करने का है। इसके लिए वे लगातार वहां जा रहा हैं।

बिहार में सिर्फ गठबंधन

ललन सिंह ने कहा कि भाजपा से जदयू का गठबंधन सिर्फ बिहार में है। शेष जगह वह भाजपा के खिलाफ ही लड़ती है। पिछली बार जब उनकी पार्टी अरुणाचल प्रदेश में चुनाव लड़ी थी, वहां भाजपा से ही उनका मुकाबला था। मणिपुर में उनकी पार्टी छह सीट जीती थी, वह भी बिजेपी के खिलाफ चुनाव लड़कर। इन छह सीटों पर भाजपा दूसरे स्‍थान पर रही। उनका भाजपा से गठबंधन सिर्फ बिहार तक है। शेष जगह से भाजपा के खिलाफ चुनाव उनकी पार्टी चुनाव लड़ती है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.