Move to Jagran APP

कांग्रेस को बिहार में मिली संजीवनी, बोले-अब केंद्र की सत्ता से भी दूर होगी भाजपा

बिहार राजनीति बिहार में बन रही नई सरकार में कांग्रेस में शामिल है। जदयू नेता नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में राजद और कांग्रेस की यहां संंयुक्‍त सरकार बन रही है। कांग्रेस ने कहा कि अब केंद्र से भी भाजपा को दूर किया जाएगा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 07:58 AM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 07:58 AM (IST)
कांग्रेस को बिहार में मिली संजीवनी, बोले-अब केंद्र की सत्ता से भी दूर होगी भाजपा
बिहार राजनीति : भागलपुर में जश्‍न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार राजनीति : कचहरी चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जश्न मनाया। भाजपा को बिहार की सत्ता से बेदखल कर महागठबंधन की सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होने पर कार्यकर्ता ने उत्साहपूर्वक खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई का वितरण किया गया। आपस में मिठाई खिलाई और अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरों को बधाई दी।

loksabha election banner

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा. अमय आनंद ने कहा कि बिहार की सत्ता से भाजपा के बेदखल होने के बाद केंद्र की सत्ता से भी भाजपा का बेदखल होना तय है। इतिहास गवाह है कि जब जब बिहार की राजनीति ने करवट लिया है तब तब देश की राजनीति में निश्चित रूप से परिवर्तन हुआ है।

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज जमाल ने कहा कि एक ही विचारधारा के लोग एकजुट हुए है। बिहार ही नहीं देश की दिशा व दशा तय करेगी। नीतीश कुमार सुलझे हुए व्यक्ति है। विकास के प्रति समर्पित है। इस मौके पर जयशंकर ठाकुर, जावेद सालेह अंसारी, रविन्द्र नाथ यादव, विजय झा गांधी, सोईन अंसारी, राजेश स‍िंह, अभिमन्यु यादव, विशाल कुमार, रमीज राजा, राजेश रंजन राजू, अंसार राईन, अभिषेक झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस ने महगाइ के विरूद्ध प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में लाजपात पार्क गेट चौक पर मोदी जी का पुतला दहन किया गया। बढ़ती महंगाई बेरोजगारी खाने के चीजों पर जीएसटी लागू एवं यूरिया की बढ़ती किल्लत ,गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते जा रहा है जिसके लिए आम जनता बहुत परेशान है आज जो देश की स्थिति है वह बहुत नाजुक दौर से गुजर रही है युवा यहां बेरोजगार घूम रहे हैं। मुख्य रूप से पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जमशेद अंसारी , प्रदेश अध्यक्ष वंचित समाज प्रकोष्ठ अशोक दास , जिला युवा अध्यक्ष प‍िंटू पासवान , जिला महिला अध्यक्ष किरण जयसवाल , जिला उपाध्यक्ष विक्की पासवान , जिला उपाध्यक्ष विजय , जिला पंचायत समाज के अध्यक्ष अमित एवं अन्य कार्यकर्ता थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.