Move to Jagran APP

Bihar Politics: CM नीतीश ने मुंगेर में महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात, बोले-बदला हुआ है बिहार, किसानों को दिए सौगात

Bihar Politics मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर पहुंचे। महाने बीयर जलाशय योजना का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण। तारापुर में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ किया जनसंवाद। किसानों को दी सौगात कहा-अस्पतालों की भी बदलेगी सूरत। उन्‍होंने आम लोगों से संवाद सुने।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 08:30 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 08:30 PM (IST)
Bihar Politics: CM नीतीश ने मुंगेर में महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात, बोले-बदला हुआ है बिहार, किसानों को दिए सौगात
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर पहुंचे।

मुंगेर [रजनीश]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को वादे के अनुसार तारापुर विधानसभा क्षेत्र में थे। उन्होंने कहा कि बिहार अब पहले वाला बिहार नहीं रहा, काफी बदल गया है। महाने बीयर और चानकेन गेटेड बीयर से तारापुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समृद्धि लौटेगी। यहां सिंचाई व्यवस्था समृद्ध की जाएगी। हर खेत तक पानी पहुंचेगा।

loksabha election banner

सीएम ने विस क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। संग्रामपुर प्रखंड की कटियारी पंचायत स्थित महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने कहा कि दोनों जलाशय योजनाओं से तारापुर, संग्रामपुर, टेटिया बंबर और खडग़पुर के अलावा जमालपुर के लोग लाभान्वित होंगे।

1965 की इस परियोजना को दुरुस्त कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस को महाने बीयर स‍िंचाईं परियोजना के डैमेज पिलरों, प्रोटेक्शन वाल, बोल्डर पिचिंग, बेलहरवा महाने लिंक कैनाल के सुपर पैसेज को दुरुस्त कराने और गाद निकालने का काम जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से इस जलाशय सिंचाई परियोजना के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि वे जनता की समस्याएं जानने आए हैं। इन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा। महाने बीयर सिंचाई परियोजना का जल्द पुनस्र्थापन कार्य शुरू कराने की बात भी उन्होंने कही।

संग्रामपुर के बाद मुख्यमंत्री तारापुर पहुंचे। स‍िंचाई प्रमंडल परिसर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता जन संवाद में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इनसे क्षेत्र की समस्याओं को सुनकर आवेदन भी लिए। उन्होंने कहा कि बिहार में हर क्षेत्र में काम हुआ है। तारापुर से उनका गहरा लगाव है। तारापुर को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया।

आइटी सेंटर व आइटीआइ कालेज की सौगात मिली। उन्होंने कहा कि हवेली खडग़पुर के खैरा में पानी में फ्लोराइड रहता था। 2010 में विश्वास यात्रा के दौरान वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू कराया गया। उन्होंने कहा कि मुंगेर उनका अपना जिला है। इसपर उनका विशेष ध्यान है। महिलाओं को आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य बिहार है।

महिलाओं के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। हमारी सरकार में किसी भी तबके की उपेक्षा नहीं की गई है। पहले कपड़े नहीं होते थे तो बच्चे स्कूल नहीं जाते थे। इस कारण पोशाक और साइकिल योजना चलाई गई। नवीं कक्षा के बाद लड़कियां साइकिल से स्कूल जाने लगीं। इस बार मैट्रिक की परीक्षा में लड़कों से अधिक लड़कियां शामिल थीं। कहा कि प्राथमिक से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सूरत बदलेगी।

मुख्यमंत्री के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन स‍िंह उर्फ ललन स‍िंह, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, सुल्तानगंज विधायक ललित कुमार मंडल, पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व एमलएसी संजय प्रसाद, हाउस‍िंग बोर्ड के चेयरमैन विजय कुमार स‍िंह, राजग के जिला संयोजक राजेश जैन, जदयू नेता सौरव निधि, विक्की गुप्ता आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.