Move to Jagran APP

Bihar Politics News : बॉलीवुड के इस अभिनेत्री के पिता को नीतीश कैबिनेट में मिलेगी जगह!

Bihar Politics News बिहार में नीतीश कैबिनेट में भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा के मंत्री बनने की चर्चा है। मंत्री बनने वाले कांग्रेस पार्टी की संभावित चार विधायकों में इनका का भी नाम है। अजीत शर्मा बॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा शर्मा व आयशा शर्मा के पिता हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 12:55 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 10:49 AM (IST)
Bihar Politics News : बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा व आयशा शर्मा के पिता हैं भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा।

ऑनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bihar Politics News : फ‍िल्‍मी दुनिया की अभिनेत्री नेहा शर्मा व आयशा शर्मा के पिता अजीत शर्मा बिहार में मंत्री बनाए जा सकते हैं। भागलपुर से संबंध रखने वाली इस अभिनेत्री के प‍िता कांग्रेस में हैं। वे कांग्रेस के विधायक हैं। भागलपुर के इस विधायक के मंत्री बनने की संभावना है।  भागलपुर के उनके समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता जश्‍न मना रही है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस और राजद के साथ मिलकर अपनी सरकार बना ली है। महागठबंधन की इस सरकार में जदयू, राजद, कांग्रेस, हम, माले आदि पार्टियां शामिल हैं। जदयू नेता नीतीश कुमार ने मुख्‍यमंत्री और राजद नेता तेजस्‍वी यादव ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ले ली है। हालांकि अभी किसी मंत्री को शपथ नहीं दिलाई गई है। राजद के विधायकों की संख्‍या सबसे ज्‍यादा है, इस कारण इस पार्टी के ज्‍यादा एमएलए मंत्री बनेंगे।

कांग्रेस के चार विधायक के मंत्री बनने की संभावना है। भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के भी चर्चा में है। वे मंत्री बन सकते हैं। अजीत शर्मा कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं। भागलपुर से लगातार तीन बार (जिसमें एक बार उपचुनाव में) विधायक चुने गए हैं। वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अजीत शर्मा ने भाजपा उम्‍मीदवार रोहित पांडेय को लगभग एक हजार वोट से हराया था।

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा के पिता हैं अजीत शर्मा

भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को तीन पुत्री हैं। नेहा शर्मा, आयशा शर्मा व रीतिका शर्मा। नेहा शर्मा और आयशा शर्मा सफल अभिनेत्री हैं। मुंबई में ही इनका ज्‍यादातर समय बीतता है। कई फ‍िल्‍मों में काम कर चुकी हैं। अलबम में भी अभिनय किया है। नेहा शर्मा व आयशा शर्मा जब भी भागलपुर आती हैं, उनके प्रशंसकों की भीड़ इन्‍हें देखने उमड़ पड़ती है। द कपिल शर्मा शो में भी नेहा शर्मा ने भागलपुर की चर्चा की थी। शर्मा सिस्टर्स के नाम में नेहा शर्मा और आयशा शर्मा मुंबई में मशहूर हैं। अपने पिता के चुनाव प्रचार में तीनों बार नेहा शर्मा ने भागलपुर रोड शो किया है। कहा जाता है मतदान के दो दिन पूर्व नेहा शर्मा के रोड शो के कारण ही उनके पिता की जीत होती है। काफी संख्‍या में युवा वर्ग नेहा शर्मा के साथ रोड शो में शामिल होते हैं। अजीत शर्मा को एक पुत्र भी है, वैभव। वह अमेरिका में इंजीनियर है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.