Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: हाजत में युवक की मौत के बाद कटिहार में बवाल, एक दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 06:06 PM (IST)

    Bihar News बिहार के कटिहार जिले में शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक की हाजत में मौत के बाद स्वजन आक्रोशित हो उठे। थाने पहुंच आक्रोशितों ने जमकर तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। एक दर्जन पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

    Hero Image
    पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत, स्वजनों ने काटा बवाल।

    जागरण संवाददाता, कटिहार: जिले के प्राणपुर थाने के हाजत में बंद आरोपित की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने में बवाल कर दिया। यहां तोड़फोड़ के साथ-साथ आग लगाने की कोशिश भी की गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। इस हमले में एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं पुलिसकर्मी जान बचाकर भागते दिखाई दिए। इलाके में तनाव की स्थिति देखते हुए कई थानों की पुलिसफोर्स को मौके पर भेजा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    • मामले में प्राणपुर थानाध्यक्ष गम्भीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्हें पूर्णिया रेफर किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आम डोल गांव से एक मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार की रात प्रमोद कुमार नामक युवक को हाजत में बंद किया। देर रात बन्दी को पीएचसी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    मौत की जानकारी होते ही मृतक के स्वजन व ग्रामीण दर्जनों की संख्या में थाना का घेराव कर तोड़ फोड़ की। पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे। शराब तस्करी के मामले में युवक को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल थाने में तनाव का माहौल है।

    पथराव से थानाध्यक्ष मनुतोष कुमार सहित दर्जन भर पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। गम्भीर रूप से जख्मी थानाध्यक्ष को इलाज के लिए पुर्णिया रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची मुख्यालय डीएसपी रश्मि पर भी भीड़ ने पथराव किया। टायर में आग लगा थाना भवन पर फेंका गया। पुलिस वाहन को भी भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ ने प्राणपुर स्वास्थ्य केंद्र में भी तोड़ फोड़ की।

    मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने आम डोल गांव से युवक प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर थाना हाजत में बंद कर दिया। देर रात पुलिस ने तबियत बिगड़ने की बात कहते हुए पीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टररों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही मृतक के स्वजन और ग्रामीणों ने थाना का घेराव कर तोड़ फोड़ की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस पिटाई से युवक की मौत हुई है।

    वहीं पुलिस ने हिरासत में मारपीट किये जाने की बात से इंतजार किया है। दिन भर प्राणपुर में पुलिस और भीड़ के बीच भिड़ंत होते रही। स्थिति नियंत्रण से बाहर होता देख डंडखोरा, कटिहार, आजमनगर, मुफ्फसिल थाना से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्राणपुर बाजार पुलिस छावनी में तब्दील है। सदर एसडीओ प्राणपुर थाना में कैम्प कर रहे हैं।

    बांका में युवक की ट्रेन से कटकर मौत 

    बांका में भगलपुर- हंसडीहा रेलखंड पर महाराणा हॉल्ट के समीप ट्रेन से उतरने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति की मौत कटकर हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हंसडीहा से भागलपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन से उतरने के दौरान युवक किसी तरह ट्रेन के नीचे चल गया और उसका सर धड़ से अलग हो गया है। इस दौरान लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची रही।

    खबर मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर शव को शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। भागलपुर रेल पुलिस को ख़बर किया गया है।बाराहाट थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बाँका सदर अस्पताल भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    सहरसा में शराब के साथ दो गिरफ्तार 

    सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र के चंद्रायण गांव में पुलिस ने छापामारी कर 288 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। जबकि महिला सहित दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया । सदर पुलिस निरीक्षक राजमणि को सूचना मिली कि चंद्रायण में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का भंडारण किया गया है। शराब की बिक्री की जा रही है। पुलिस निरीक्षक थाना को सूचना देते हुए छापामारी की जहां से 288 लीटर शराब बरामद किया गया। मामले में दो को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों के अलावा अन्य दो तस्कर पर भी केस दर्ज किया जा रहा है।

    comedy show banner