विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: महिला ने किया 17 साल की युवती से दुष्कर्म, पाक्सो सहित तमाम धाराओं में चार्जशीट फाइल

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Thu, 30 Jun 2022 10:25 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 10:47 AM (IST)

Bihar News बिहार के भागलपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपहरण कर एक 17 ...और पढ़ें

Bihar News: अपहरण मामले में मुख्य आरोपी की बहन पर दुष्कर्म का आरोप।
Bihar News: अपहरण मामले में मुख्य आरोपी की बहन पर दुष्कर्म का आरोप।

कौशल किशोर मिश्र, भागलपुर : भागलपुर की कहलगांव पुलिस का एक चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है। कहलगांव थाना कांड संख्या 696-21 में थानाध्यक्ष और केस की जांच करने वाली सहायक अवर निरीक्षक नीती कुमारी ने अजब-गजब कारनामा कर दिया। उन्होंने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट से जुड़े इस केस में मुख्य आरोपित छोटू तांती को छात्रा को अगवा करने के आरोप में आरोप पत्र दाखिल कर दिया, जबकि छाेटू की बहन पुष्पा देवी जिस पर छात्रा को अगवा करने में सहयोग का आरोप था, उसपर अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में चार्जशीट फाइल कर दी है।

पाक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश लवकुश कुमार ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कहलगांव थाने में हुए इस सनसनीखेज कारनामे पर नजर पड़ी तो तत्काल दोनों पुलिस पदाधिकारियों को तलब करने का आदेश जारी कर दिया है। विशेष न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा है कि कहलगांव थानाध्यक्ष और तफ्तीशकर्ता एएसआइ नीती कुमारी आठ जुलाई 2022 को सदेह उपस्थित होकर जवाब दें किन परिस्थिति में रूबी देवी पर 366-ए, 376, 34 तथा पाक्सो की धारा- चार में आरोप पत्र दाखिल किया और मुख्य आरोपित छाेटू को भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 366ए-34 में आरोप पत्र दिया है। विशेष न्यायाधीश के आदेश की एक कापी एसएसपी को भी भेजी गई है।

वाह री पुलिस

पाक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश लवकुश कुमार ने कहलगांव थानाध्यक्ष और तफ्तीशकर्ता एएसआइ नीती कुमारी को सदेह उपस्थित होकर जवाब देने को कहा कि किन परिस्थिति में रूबी देवी पर 366ए, 376,34 तथा पाक्सो की धारा-चार में आरोप पत्र दाखिल किया और मुख्य आरोपित छाेटू को भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 366ए-34 में आरोप पत्र दिया...

17 वर्षीय छात्रा कहलगांव से कर ली गई थी अगवा

इशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय छात्रा का कहलगांव के विशाल मेगा मार्ट के समीप से दस अक्टूबर 2021 को अगवा कर लिया गया था। पिता ने घटना की बाबत कहलगांव थाने में केस दर्ज कराया। दर्ज केस में उन्होंने जानकारी दी कि कहलगांव के काजीपुरा वार्ड संख्या तीन, कहलगांव निवासी छोटू तांती ने अगवा कर लिया है। उस केस में छोटू की बहन पुष्पा देवी और बहनोई सिकंदर तांती को सहयोगी आरोपित के रूप में नामजद किया।

केस दर्ज करने के बाद कहलगांव थानाध्यक्ष ने सहायक अवर निरीक्षक नीती कुमारी को तफ्तीशकर्ता बनाया। तफ्तीश बाद आरोप पत्र में कांड के मुख्य आरोपित छोटू को अगवा करने का आरोपित बना दिया गया जबकि अपहरण में सहयोग करने वाली पुष्पा देवी को अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो की धारा चार का आरोपित बनाते हुए आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।