Bihar MLC Election 2022: राजद प्रत्याशी को हरा BJP के अशोक अग्रवाल ने जीत का बनाया हैट्रिक, कांग्रेस तीसरे नंबर पर
कटिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाया। राजद के कुंदन कुमार को 673 मतों के अंतर से हर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कटिहार। स्थानीय प्राधिकार विधान परिषद चुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाया। एनडीए प्रत्याशी ने राजद के कुंदन कुमार को 673 मतों के अंतर से हराया। कांग्रेस के सुनील कुमार यादव तीसरे नंबर पर रहे। एनडीए के अशोक अग्रवाल को 1741, राजद के कुंदन कुमार को 1068 तथा कांग्रेस के सुनील कुमार यादव को कुल 811 मत मिले। मिरचाईबाड़ी स्थित हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती कराई गई।
प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में एनडीए प्रत्याशी को 1653, राजद प्रत्याशी को 942 तथा कांग्रेस प्रत्याशी को 801 मत मिले। विधान परिषद चुनाव में कुल 3742 मतदाताओं में 3721 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव में पड़े मत के अनुपात में 1738 मत प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती में एनडीए प्रत्याशी को नहीं मिलने के कारण दूसरे वरीयता के मतों की गिनती कराई गई।
दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में एनडीए प्रत्याशी को 1741 मत मिलने पर निर्वाचित घोषित किया गया। दूसरी वरीयता के मतों की गिनती होने के कारण परिणाम आने में विलंब हुआ। जीत की घोषणा होते ही भाजपा व जदयू कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिा निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने विजयी प्रत्याशी को को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
सात राउंड की गिनती के बाद एमएलसी चुनाव परिणाम की हुई घोषणा, 3475 मत में 246 रद
एमएलसी चुनाव की मतगणना हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण महौल में की गई। सात राउंड की मतणगना के बाद एनडीए प्रत्याशी अशोक अग्रवाल के 673 मतों के अंतर से राजद के कुंदन कुमार को शिकस्त दी। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम उदयन मिश्रा ने जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक एस: पुडलकट्टी,एडीएम विजय कुमार, नगर आयुक्त मनोज कुमार,सदर एसडीओ शंकर शरण ओमी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर मतों की प्रथम गणना में एनडीए प्रत्याशी अशोक अग्रवाल को 1653,राजद के कुंदन यादव को 942 तथा कांग्रेस के सुनील यादव को 800 मत मिले । स्थानीय प्राधिकार एमएलसी चुनाव के प्रावधान के अनुसार इस चुनाव में विजयी होने के लिए डाले गये मत में 50 प्रतिशत प्लस वन मत लाने के नियम के मुताबिक 1738 मत लाना जरूरी था। प्रथम गणना में डाले गए वोट के अनुपात में जीत के लिए निर्धारित वोट नहीं आने की स्थिति में सात राउंड की मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया। सात राउंड की मतगणना में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल को 1741,राजद के कुंदन कुमार को 1068,कांग्रेस के सुनील यादव को 811, निर्दलीय प्रत्याशी कुंदन कुमार को सात,खालिद मोबारक को 36,ख्वाजा बहाउदीन अहमद को 22,राजीव अक्षय को आठ व मो शमशाद आलम को सात मत मिले। एमएलसी चुनाव में कुल 3721 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 3475 मत वैध पाए गए। 246 मतों को रद घोषित किया गया। एमएलसी चुनाव में आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
एमएलसी पद पर अशोक अग्रवाल की जीत पर फलका में छूटे पटाखे और बंटी मिठाई
संवाद सूत्र, फलका (कटिहार)। स्थानीय प्राधिकार के तहत विधान परिषद के चुनाव में एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व विधान पार्षद अशोक अग्रवाल की जीत पर पूरा बाजार पटाखों की गूंज से पट गया। लगातार तीसरी बार एमएलसी पद पर उनकी जीत को लोगों ने जनप्रतिनिधि और विकास की जीत बताया। भाजपा नेता संजय कुमार झा और सोहथा दक्षिण के अमित वत्सल ने बधाई देते हुए इसे जनप्रतिनिधि के सम्मान की जीत बताया है। बधाई देने वालों में प्रखंड प्रमखु दीप शिखा सिंंह, कंचन मंडल, उप प्रमुख नेहा परवीन, जिला पार्षद गायत्री देवी, रीता साह, भाजपा नेता बलराम साह, चंदन सत्यम, शंभू ठाकुर, प्रदीप कैशरी आदि शामिल हैं।
अशोक अग्रवाल की जीत पर दी बधाई
संसू बरारी (कटिहार) । विधान परिषद के चुनाव मे लगातार तीसरी बार अशोक अग्रवाल के विजयी होने पर स्थानीए एनडीए कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल है। बरारी विधायक विजय सिंंह, सहित भाजपा कार्य समिति सदस्य बबीता कुमारी यादव, पूर्व उपप्रमुख राजीव कुमार भारती, कृष्ण कुमार अग्रवाल, जद (यू) अध्यक्ष मनोज सिंंह कुशवाहा, भाजपा उपाध्यक्ष मनोरंजन पाल, जिला पार्षद गुणसागर पासवान, लक्ष्मीपुर के राजीव कुमार, पूर्व प्रमुख माला कुमारी, चन्द्रमोहन सिंह आदि ने हर्ष जताते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिघियों के प्रति आभार जताया है।
एमएलसी पद पर जीत के लिए बधाई
संवाद सूत्र, समेली (कटिहार)। एमएलसी चुनाव में कटिहार से तीसरी बार एनडीए प्रत्याशी अशोक अग्रवाल की जीत पर समेली प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। समेली प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित विधान पार्षद अशोक अग्रवाल को बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रखंड प्रमुख अनुकम्पा कुमारी, उप प्रमुख कंचन देवी, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सोमेन्द्र नाथ राय, जिला पार्षद कोमल कुमारी, समिति सदस्य बिलास हाड़ी, बबीता देवी, निमिषा झा, नीतू देवी, प्रिती देवी, अमरेंद्र माधव, धनेश्वर मंडल, अंजू देवी, रेणु देवी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम मंडल, जदयू युवा जिलाध्यक्ष रोशन मंडल सहित सभी उप मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच व पंच सदस्य आदि शामिल हैं।
विधान परिषद चुनाव में जीत पर दी बधाई
संवाद सूत्र, बलरामपुर (कटिहार)। एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत पर बलरामपुर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने अशोक अग्रवाल को बधाई दी है। भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद संजीव मिश्रा ने कहा कि प्रखंड के भाजपा एवं जदयू कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं सभी स्तर के जनप्रतिनिधियों के मेहनत, लगन एवं एकजुटता ने भाजपा नेता अशोक अग्रवाल की जीत सुनिश्चित की है। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों को व्यापक समर्थन देने के लिए उनके प्रति भी आभार प्रकट किया। वहीं जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव अग्रवाल ने कहा कि एनडीए की टीम ने शानदार जीत दिलाकर कटिहार से अवसरवादी महागठबंधन को चेतावनी दी है। इस जीत पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल चंद्र दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत लाल दास, जिला पार्षद अशोक कुमार दास, मुखिया संघ के अध्यक्ष नूर आलम, अब्दुस समद उफऱ् लाडला, नसीब आलम, पंचायत समिति सदस्य दीपाली रानी मोदक, मु अशरफ, फैसल आलम, अंसार आलम, प्रदीप भगत, श्याम बाबू भगत आदि ने बधाई दी है।
जीत पर खुशी का महौल
संवाद सूत्र, सेमापुर (कटिहार)। एमएलसी पद पर अशोक अग्रवाल की जीत पर सेमापुर के विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, पूर्व प्रमुख अजय कुमार सिंंह, मुखिया जनार्दन साह ,चन्द्रकला देवी, रवि आजाद,संतोष भगत, बालकृष्ण पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राम, शांति जायसवाल ,सरिता जायसवाल, पम्मी चौधरी, शीला देवी, कन्हैया सिंंह, रवि सिंंह आदि ने बधाई दी है।
जीत पर लोगों ने बधाई दी
संवाद सूत्र, प्राणपुर (कटिहार)। विधान परिषद चुनाव में लगातार तीसरी बार अशोक अग्रवाल की जीत पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है। भाजपाइयों ने अबीर गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। क्षेत्र के लाभा चौक, रोशना, महादेवपुर, बस्तौल, प्राणपुर चौक पर लोगों ने जीत का जश्न मनाया। बधाई देने वालों में पूर्व प्रमुख अमित शाह, तारिक अनवर, मो रफीक, बीस सूत्री अध्यक्ष लड्डू ङ्क्षसह, जिप सदस्य सैदुन निशा, संजय ङ्क्षसह, मुखिया तनवीर अहमद, उप प्रमुख कृष्ण मोहन साह, चंदन कुमार आदि शामिल हैं।
एनडीए प्रत्याशी की जीत पर दी बधाई
संवाद सहयोगी, कटिहार। एमएलसी चुनाव में एनडीए प्रत्याशी अशोक अग्रवाल की जीत पर एनडीए कार्यकर्ता साहित समर्थकों ने विजयी प्रत्याशी को जीत पर बधाई दी है। भाजपा के दिलीप बर्मा,ओम प्रकाश यादव,जदयू के शिव प्रकाश गारोदिया, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, चैंबर के भूवन अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार मालाकार आदि ने जीत पर बधाई दी।
एमएलसी चुनाव में जीत दर्ज करने पर डिप्टी सीएम ने दी बधाई
जागरण संवाददाता, कटिहार। स्थानीय प्राधिकार विधान परिषद चुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल की जीत पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बधाई दी। डिप्टी सीएम के साथ बरारी विधायक विजय सिंंह ने गुलदस्ता देकर जीत की बधाई व शुभकामना दी। डिप्टी सीएम ने कहा कि एमएलसी चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत विकास कार्यों की जीत है। राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास का नया आयाम स्थापित है। लोगों का विश्वास एनडीए सरकार पर है। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रत्याशी के व्यक्तित्व, विकास कार्यों के प्रति समर्पण तथा राज्य सरकार द्वारा जनता के लिए किए जा रहे कार्यों के आधार पर वोट किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के मान सम्मान व अधिकारों का लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि पैसे के बल पर चुनाव जीतने की कोशिश करने वालों को मतदाताओं ने पूरी तरह नकार दिया है। बरारी विधायक ने एमएलसी चुनाव में विजयी होने पर बधाई देते हुए शुभकामना दी है। पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबन झा, सीमा झा, भारती देवी, छाया तिवारी, रविंद्र यादव, गजेंद्र नाथ यादव, प्रेम प्रकाश आदि ने जीत पर बधाई दी है।
एमएलसी चुनाव में जीत पर चैंबर आफ कामर्स ने दी बधाई
स्थानीय प्राधिकार विधान पार्षद चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी अशोक अग्रवाल की जीत पर चैंबर आफ कामर्स ने बधाई दी है। चैंबर अध्यक्ष बिमल सिंह बेगानी व महासचिव रवि महावर ने संयुक्त रूप से कहा कि लगातार तीसरी बार एमएलसी चुनाव में जीत दर्ज हुई। जिले के विकास कार्यों में और गति आएगी। पंचायत प्रतिनिधियों को उनका वास्तविक हक व अधिकार मिलेगा। चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि विजयी प्रत्याशी ने हमेशा पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की लड़ाई लडऩे के साथ ही विकास को लेकर आवाज उठाने का काम किया है। समाजसेवा में भी हमेशा बढ़ चढ़कर आगे रहे हैं। व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर भी सक्रिय रहे हैं। व्यवसायियों को उनका सक्रिय सहयोग मिलता रहेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।