विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भागलपुर को मिला बेहतरीन तोहफा, बिहार सरकार व रेलवे के लोगों ने जताया आभार, मिठाइयां बांटी

By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
Published: Tue, 05 Apr 2022 12:59 PM (IST)Updated: Wed, 06 Apr 2022 06:53 AM (IST)

भागलपुर को मिला बेहतरीन तोहफा भोलानाथ पुल के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के प्रति जताया आभार। भोलानाथ पुल के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के प्रति जताया आभार।

भोलानाथ पुल के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के प्रति जताया आभार।
भोलानाथ पुल के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के प्रति जताया आभार।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भोलानाथ पुल के उपर फ्लाइओवर निर्माण की स्वीकृति पर भोलानाथ पुल के पास से आभार यात्रा निकाली गई। आभार यात्रा शिवपुरी कालोनी, शीतला स्थान चौक होते हुए मिरजानहाट दुर्गा स्थान पर समाप्त हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार का आभार जताते हुए आसपास के दुकानदारों एवं आमलोगों के बीच मिठाई का वितरण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि भागलपुर में भोलानाथ पुल की समस्या वर्षों से थी। इसके निर्माण के लिए सैयद शाहनवाज हुसैन काफी समय से प्रयासरत थे, जिसका नतीजा है कि आज पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन एवं बिहार सरकार ने इसके निर्माण की स्वीकृति दी। इसके निर्माण से दक्षिणी खंड में होने वाले जाम की समस्या का समाधान होगा एवं भागलपुर विकास की ओर अग्रसर होगा। आभार यात्रा में अभिनव सिंह, संतोष साह, इंदू भूषण झा, अभय बम्र्मन, देवव्रत घोष, शशि मोदी, सुधीर भगत, प्यारे हिंद, चंदन पांडे, अजीत गुप्ता, रोहित सोलंकी, शैलेंद्र कुमार, पंकज सिंह, विपुल कुमार, आलोक सिंह बंटू, दिलीप निराला, रोशन सिंह, मनीष दास, करण शर्मा, कुश पांडे, अतुल अग्निहोत्री, अभिजीत कश्यप मौजूद थे।

इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोलानाथ पुल के पास जमा होकर लोगों के बीच मिठाइयां बांटी। भोलानाथ पुल के उपर ओवरब्रिज की अनुमति मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के प्रति आभार जताया है। भाजपा नेताओं का कहना था कि वर्षों पुरानी मांग भोलानाथ पुल पर फ्लाइओवर उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के अथक प्रयास से कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिली है। भागलपुर वासियों की ओर से भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के प्रति आभार जताया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद जल्द से जल्द पुल का निर्माण होना शुरू हो जाएगा। भागलपुरवासियों की तकलीफ खत्म हो जाएगी।

भागलपुर भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में भोलानाथ पुल के पास मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, प्यारे हिंद, जिला मंत्री मनीष दास, भाजपा कला संस्कृति मंच जिला संयोजक राज किशोर गुप्ता, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक रौशन कुमार, मुकेश हरी, प्राणिक बाजपेयी, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू, प्रदीप कुमार, अनील कुमार, गुड्डू राय, पूर्व पार्षद रामाशीष मंडल, आशीष कुमार, अरविन्द कुमार, गणेश प्रसाद, सोनू गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हो कर खुशी का इजहार किया।

लंबे समय से चिर प्रतिक्षित भोलानाथ पुल का होगा जल्द निर्माण

समाज सुधार अभियान के तहत भागलपुर आए जिले के प्रभारी सचिव सह- पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा भोलानाथ पुल पर आरओबी के निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का कार्य प्रारंभ नहीं होने के संबंध में अवगत कराया गया था। अपर मुख्य सचिव को बताया गया था कि रेलवे के द्वारा आरओबी के निर्माण में खर्च होने वाली राशि प्राप्त नहीं होने के कारण आरओबी के निर्माण संबंधी कार्य आगे नहीं बढ़ रहा था। अपर मुख्य सचिव द्वारा समाज सुधार अभियान को लेकर भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री के संज्ञान में दिया गया और उन्होंने तत्क्षण राज्य संसाधन से परियोजना को कराने का निदेश दिया गया। सोमवार को मंत्री परिषद् की बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा आरओबी के निर्माण के लिए 11789 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। अब बहुत जल्द ही भागलपुर शहर में इस परियोजना का प्रारम्भ हो जाएगा।

दक्षिणी क्षेत्र वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी

डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने भोलानाथ पुल का संभवत जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। बेहद खुशी हो रही है कि वर्षों से अपेक्षित रहे शहर के दक्षिणी क्षेत्र को उसकी सबसे बड़ी समस्या से निजात दिलाने की ओर कदम बढ़ाया जा चुका है। भोलानाथ पुल के लिए संघर्ष कर रहे दक्षिणी क्षेत्र के आमजनों का संघर्ष पूर्ण हुआ। साथ ही इसके लिए लगातार प्रयासरत और संघर्षरत रहे जनप्रतिनिधियों एवं दक्षिणी क्षेत्र वासियों को ढेरों बधाई देता हूं।

पूर्व डिप्‍टी मेयर डा प्रीति शेखर ने कहा कि इसके निर्माण होने के साथ ही भागलपुर से आधी समस्‍या स्‍वत: समाप्‍त हो जाएगी। उन्‍होंने इसके लिए बिहार सरकार, रेलवे और यहां की जनता को बधाई दी है। उन्‍होंने पथ निर्माण मंत्री नीतीन नवीन को भी बधाई दी। कहा कि केंद्र व राज्‍य सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि भागलपुरवासी लगातार यह मांग कर रहे थे। आज उनकी मांग को बिहार सरकार व रेलवे ने पूरा कर दिया है। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई की फ्लाईओवर का निर्माण जल्‍द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए वे लगातार संपर्क कर रहे हैं। पथ निर्माण मंत्री नीतीन नवीन से इस संबंध में बात चीत की। पथ निर्माण मंत्री जल्‍दी ही भागलपुर आ रहे हैं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।