Move to Jagran APP

बिहार: पूर्व वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, मधेपुरा के घैलाढ़ थानाक्षेत्र में तनाव

बिहार के मधेपुरा में पूर्व वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद से इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है। आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। वहीं सड़क को जाम कर दिया गया है।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 02:38 PM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 06:28 PM (IST)
बिहार: पूर्व वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, मधेपुरा के घैलाढ़ थानाक्षेत्र में तनाव
हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव, आक्रोशितों ने की आगजनी।

संवाद सूत्र,घैलाढ़ (मधेपुरा)। परमानपुर ओपी क्षेत्र के बलुहा वार्ड सात पूर्व वार्ड सदस्य नंदकिशोर शर्मा (55 वर्ष) की बुधवार को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला पंचयात चुनाव के रंजिश का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने मृतक पूर्व वार्ड सदस्य का शव भतरंधा चौक पर रखकर सड़क जाम कर विरोध जताया। ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। परमानपुर ओपी पुलिस व घैलाढ़ थाना के साथ साथ गम्हरिया थाना भी आक्रोशित भीड़ को शांत करने में जुटी रही।

loksabha election banner

ग्रामीणों को आक्रोशित देख मधेपुरा कमांडो दस्ता दल के साथ डीएसपी अजय नारायण यादव ने घटनास्थल पर पंहुच कर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया। ग्रामीणों व स्वजनों आरोपी संजीव शर्मा, सरपंच पति संजय शर्मा, बलराम शर्मा व रामोतार शर्मा का गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। वहीं ग्रामीणों व स्वजनों की मांग पर डीएसपी ने अबिलंब हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही। डीएसपी से मिले आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजा गया।

बताया गया कि पूर्व वार्ड सदस्य नंदकिशोर शर्मा अपने बाइक का पंचर बनाने बलुआहा चौराहा स्थित दुकान पर गया था। जंहा बिलंब देखकर बाइक को दुकान पर छोड़कर पैदल घर लौट रहा था इसी दौरान आरोपी संजीव शर्मा व अन्य ने घेर कर कनपटी में गोली मार दिया। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास हल्ला होने के बाद आरोपी घटना स्थल से भाग निकला।

उग्र भीड़ ने सरपंच पति संजय शर्मा व बलराम शर्मा के पुत्र आरोपी संजीव शर्मा के घर पर नहीं मिलने के कारण उपद्रव मचाया। इसी दौरान पुलिस के साथ नोकझोंक व हाथापाई की घटना भी हुई। भीड़ ने परमानपुर ओपी पुलिस पर बदमाशों से मिलीभगत का आरोप लगाया। इधर स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था। डीएसपी अजय नारायण यादव ने बताया कि चिन्हित आरोपी को 24 घंटा के अंदर गिरफ्तार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.