विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime News: शराब के नशे में 6 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, अररिया के भरगामा की वारदात

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Fri, 03 Dec 2021 11:55 AM (IST)

बिहार के अररिया जिले में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। ...और पढ़ें

छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात।
छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात।

संवाद सूत्र, भरगामा (अररिया): भरगामा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम अनुसूचित जाति की छह साल की एक मासूम बच्ची को जबरन उठाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के पहल पर भरगामा एवं महिला थाना पुलिस ने बच्ची को चिकित्सीय जांच के अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पीडि़त परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी अनुसार भरगामा थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित टोले में बुधवार की संध्या स्थानीय एक दबंग व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर पीड़ित के घर पहुंच गया, इसके बाद बच्ची से पानी मांगा। आंगन से बच्ची ने पानी भी दिया।

इसी दौरान दबंग जबरदस्ती बच्ची को उठाकर ले जाकर खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची को उठाने की सूचना पर आस पड़ोस के लोग रात भर नाबालिग के घर लौटने का इंतजार करने लगा। सुबह तक जब नाबालिग को घर नहीं लौटाया गया तब नाबालिग के स्वजन स्थानीय अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। इसी दौरान दबंग द्वारा नाबालिग के स्वजनों को डराने धमकाने का पुरजोर प्रयास किया गया। इस दौरान दबंग ने नाबालिग को भी छिपा दिया। भरगामा पुलिस एवं महिला थाना पुलिस के प्रयास से नाबालिग को बरामद कर पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना पर अररिया डीएसपी पुष्कर कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित पक्ष से घटना के संबंध में जानकारी ली।

डीएसपी पुष्कर कुमार ने पीडि़त परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। घटना के बाद से दलित टोले के लोग अपने जानमाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि दुष्कर्म पीड़ित को पुलिस द्वारा बरामद कर चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया है। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्यिा चल रही है। पीडि़त पक्ष रात सात बजे तक महिला थाने में बैठे हुए थे। वहीं पीडि़त के घर में दिनभर स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य लोगों ने मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।