विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के सीएम नीतीश ने भागलपुर के सत्यम मिश्रा को किया सम्मानित, ग्लोबल टीचर प्राइज के लिए दी Best wishes

By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 07:56 AM (IST)

ब‍िहार भागलपुर के सत्‍यम म‍िश्र का चयन ग्लोबल टीचर प्राइज के प्रथम 50 के लिए चयन हुआ है। भीखनपुर निवासी ...और पढ़ें

भागलपुर के सत्‍यम मिश्रा के साथ मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार।
भागलपुर के सत्‍यम मिश्रा के साथ मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। वार्की फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले ग्लोबल टीचर प्राइज के लिए चयनित भागलपुर के भीखनपुर निवासी सत्यम मिश्रा को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मानित किया है। श्री मिश्रा बिहार आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पटना गए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए 'मैथमेटिक्स आफ पीस' के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि इस फार्मूले की दूरगामी प्रभाव होता है। इस कारण वे अपने छात्रों को भी इसके बारे में बताते हैं।

मुख्यमंत्री के साथ हुई सत्यम की बातचीत में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सत्यम ने बताया कि उन्होंने काफी पहले से सीएम नीतीश कुमार के संघर्षों के बारे में पढ़ा है। उनके द्वारा सम्मान पाकर वे काफी अभिभूत हूं। सीएम ने सत्यम को अपने कार्यों से बिहार की प्रतिभाओं को भी जोडऩे का सुझाव दिया है। साथ ही बेहतर भविष्य की कामना की है।

कार्यक्रम के दौरान पिछड़ी जाति के लिए काम कर रही पद्म श्री सिस्टर सुधा वर्गीज से भी सत्यम ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वे अक्सर सुधा वर्गीज के बारे में पढ़ा करते थे। उनके साथ मंच साझा का बेहतरीन अनुभव रहा। सत्यम ने कहा कि वे भी उनके साथ और उनके अनुभवों का लाभ लेकर और भी बेहतर कार्य करेंगे।

बेहतर शिक्षक हैं सत्‍यम

ग्लोबल टीचर प्राइज के लिए भागलपुर के सत्‍यम मिश्रा का चयन टाप 50 में हुआ है। प्रथम स्‍थान पर जाने के लिए उन्‍हें दो और प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। टाप 10 का चयन होना अभी बाकी है। इसके बाद टाप वन का चयन होगा। टाप पचास में भारत के दो शिक्षकों का चयन हुआ है। शेष 48 शिक्षक अन्‍य देशों के हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर वे टाप वन स्‍थान पर पहुंचे तो उन्‍हें मिलने वाली राशि (भारतीय मुद्रा के अनुसार सात करोड़ रुपये) का कुछ हिस्‍सा सभी 50 शिक्षकों के बीच बांटी जाएगी। इसी राशि का कुछ हिस्‍सा गरीब बच्‍चों के कल्‍याण में लगाया जाएगा। सत्‍यम को लगातार बधाईयां दी जा रही है।