Move to Jagran APP

BJP कार्यसमिति का फैसला; निशाने पर रहेंगे लालू, नीतीश को भी घेरेगी पार्टी

किशनगंज में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। इसमें लालू प्रसाद व नीतीश कुमार को घेरने का फैसला लिया गया।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 03 May 2017 10:25 PM (IST)Updated: Wed, 03 May 2017 11:40 PM (IST)
BJP कार्यसमिति का फैसला; निशाने पर रहेंगे लालू, नीतीश को भी घेरेगी पार्टी
BJP कार्यसमिति का फैसला; निशाने पर रहेंगे लालू, नीतीश को भी घेरेगी पार्टी

किशनगंज [रमण शुक्ला]। भाजपा ने तय किया है कि वह भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लालू प्रसाद और उनके परिवार के खिलाफ लगातार चोट करेगी। साथ ही तीन तलाक के मुद्दे पर नीतीश कुमार को घेरेगी। किशनगंज में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार को इसी संकल्प के साथ संपन्न हुई। 

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने बैठक में कहा कि लालू धन संग्रह के लालच में 'अहंकारी रावण' बनते जा रहे हैं। अकूत संपत्ति अर्जित करने कोशिश राक्षसी प्रवृत्ति है। रावण की नाभी पर प्रहार किया गया था। भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ इसी तर्ज पर हमला बोलेगी।

राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हम अपील करते हैं कि बिहार में शराबबंदी, दहेजबंदी और बाल विवाह बंदी की तर्ज पर तीन तलाक बंदी अभियान चलाएं। 

बहुसंख्यक बन गए अल्पसंख्यक 

दीनदयाल उपाध्याय सभागार में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति ने बुधवार को राजनीतिक प्रस्ताव पास किए। सीमांचल में बहुसंख्यक समाज के अल्पसंख्यक बनने पर कार्यसमिति ने चिंता जताई। पार्टी ने मिशन 2019 को सफल बनाने के अगले तीन महीने का लक्ष्य निर्धारित किया। 

तीन महीने के कार्यक्रम तय

नित्यानंद ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा की अगली प्रदेश कार्यसमिति 21-22 जुलाई को बोधगया होगी। उन्होंने पार्टी के भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके पहले भाजपा कार्यकर्ता लालू परिवार के भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध और घोटालों के खिलाफ महासंपर्क अभियान चलाएंगे। गांव-गांव जाएंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। नीतीश सरकार के मेधा घोटाला, सबौर कृषि विश्वविद्यालय नियुक्ति घोटाला, दलित छात्रवृत्ति घोटाला और पेपर लीक घोटाले की पोल खोली जाएगी।

20 मई से 15 जून तक महासंपर्क अभियान चलेगा। 21 जून से मंडल केंद्रों पर योग दिवस का कार्यक्रम होगा। 23 जून को पार्टी बलिदान दिवस मनाएगी। पहली से तीन जुलाई तक पार्टी नेता मंडलों में स्थानीय समस्याओं को लेकर आंदोलन का कार्यक्रम तय किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.