भागलपुर होकर चलेगी मालदा टाउन-हरिद्वार पूजा स्पेशल ट्रेन, 17 अक्टूबर से शुरुआत; देवघर-रघोपुर मेमू स्पेशल 30 नवंबर तक
Puja Special Train 2026: रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के लिए यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ...और पढ़ें

Puja Special Train 2026: उत्तर भारत और धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए ट्रेन।
HighLights
मालदा टाउन-हरिद्वार साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से चलेगी।
रघोपुर-देवघर मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 नवंबर तक बढ़ाया गया।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ और वेटिंग लिस्ट से मिलेगी राहत।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Puja Special Train 2026: आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत दिलाने के लिए रेलवे ने दो बड़े फैसले लिए हैं। पूर्व रेलवे ने मालदा टाउन से धार्मिक नगरी हरिद्वार के बीच भागलपुर होकर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
वहीं, स्थानीय व सीमावर्ती क्षेत्र के रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए रघोपुर-देवघर-रघोपुर मेमू स्पेशल ट्रेन के परिचालन को आगामी 30 नवंबर तक विस्तारित कर दिया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, त्योहारी सीजन में उत्तर भारत और धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 03437/03438 मालदा टाउन-हरिद्वार-मालदा टाउन पूजा स्पेशल दोनों दिशाओं से सात-सात फेरे (ट्रिप) लगाएगी।
17 अक्टूबर से चलेगी मालदा-हरिद्वार स्पेशल, देखें समय
जारी समय-सारिणी के मुताबिक:
गाड़ी संख्या 03437 (मालदा टाउन – हरिद्वार स्पेशल): 17 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को मालदा टाउन से सुबह 10:00 बजे रवाना होगी। भागलपुर, जमालपुर होते हुए यह ट्रेन अगले दिन (रविवार) शाम 5:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 03438 (हरिद्वार – मालदा टाउन स्पेशल): वापसी में 18 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को हरिद्वार से शाम 6:45 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन (सोमवार) रात 11:55 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में न्यू फरक्का, बड़हरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज), जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर और एसी कोच लगाए जाएंगे। टिकटों की बुकिंग की तारीख जल्द जारी की जाएगी।
ट्रेन समय-सारिणी व फेरों का विवरण
1. मालदा टाउन – हरिद्वार – मालदा टाउन पूजा स्पेशल (03437/03438):
गाड़ी संख्या 03437 (मालदा टाउन-हरिद्वार):
परिचालन अवधि: 17 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक (प्रत्येक शनिवार, कुल 7 ट्रिप)।
प्रस्थान: मालदा टाउन से शनिवार सुबह 10:00 बजे।
आगमन: हरिद्वार जंक्शन पर रविवार शाम 05:00 बजे।
गाड़ी संख्या 03438 (हरिद्वार-मालदा टाउन):
परिचालन अवधि: 18 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक (प्रत्येक रविवार, कुल 7 ट्रिप)।
प्रस्थान: हरिद्वार से रविवार शाम 06:45 बजे।
आगमन: मालदा टाउन सोमवार रात 11:55 बजे।
ठहराव: न्यू फरक्का, बड़हरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज), जमालपुर और अभयपुर।
कोच संयोजन: सामान्य द्वितीय श्रेणी (General), स्लीपर (SL) और वातानुकूलित (AC) कोच।
2. रघोपुर – देवघर – रघोपुर मेमू स्पेशल (05573/05574):
विस्तार अवधि: 01 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक (प्रतिदिन, कुल 61 ट्रिप)।
शेड्यूल: पूर्व निर्धारित समय, रूट और ठहराव के अनुसार ही चलेगी।
रघोपुर-देवघर मेमू स्पेशल 30 नवंबर तक हर रोज चलेगी
त्योहारी सीजन में कोसी और संथाल परगना के बीच दैनिक आवागमन करने वाले यात्रियों को भी रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने गाड़ी संख्या 05573 रघोपुर-देवघर मेमू स्पेशल और 05574 देवघर-रघोपुर मेमू स्पेशल ट्रेन के परिचालन को दो महीने के लिए विस्तार दे दिया है।
यह ट्रेन अब 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक अपने मौजूदा समय, रूट और ठहराव के अनुसार प्रतिदिन चलेगी। दोनों दिशाओं से इसके 61-61 फेरे संचालित किए जाएंगे, जिससे बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय दैनिक यात्रियों को सुगम यात्रा का लाभ मिलता रहेगा।
