Move to Jagran APP

बिहार पुलिस पर फिर भड़के विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, कहा- CM नीतीश से करूंगा शिकायत

लखीसराय में बिहार विधानसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पुलिस की एक बार फ‍िर पोल खोल दी। कहा कि यहां कई भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारी हैं। इसकी शिकायत वे मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी से करेंगे। कहा कि वरीय अधिकारी भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारियों को दे रहे संरक्षण।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 10:46 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 03:22 PM (IST)
लखीसराय में विधानसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा बोले डीजीपी और मुख्यमंत्री से करेंगे बात, बर्दाश्त नहीं होगी मनमानी।

जागरण संवाददाता, लखीसराय। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष सह लखीसराय के विधायक विजय कुमार सिन्हा भ्रष्टाचार एवं अपराध को लेकर बिहार सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने सीधे तौर पर उच्च वरीय अधिकारियों पर भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। वे इसकी सीधी शिकायत मुख्य सचिव, डीजीपी और मुख्यमंत्री से करेंगे। उन्‍होंने कहा कि बिहार की छवि यहां के कुछ भ्रष्‍ट पुलिस पदाधिकारियों के कारण खराब हो रही है। अपराध भी इससे बढ़ता है। लोगों को पुलिस पर से भरोसा उठता जा रहा है।

loksabha election banner

बिहार विधनसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्हा शनिवार और रविवार को दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय में थे। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर गांवों का भ्रमण किया था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लखीसराय में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। गत 22 मई को ही पिपरिया प्रखंड के मुड़वरिया गांव में एक किशोर की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। इससे पहले हसनुपर में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या पीट-पीटकर कर दी गई थी। थानाध्यक्ष घटना के बाद वहां गए भी नहीं। पिपरिया में वहीं थानाध्यक्ष हैं जो पूर्व में वीरुपुर थाने में थानाध्यक्ष था। विगत दिनों आर्केष्ट्रा के आयोजन में विवाद को लेकर उन्होंने उक्त थानेदार पर कार्रवाई करने को कहा था लेकिन उसे दूसरे थाने की कमान दे दी गई। इस तरह सिर्फ एसपी और एसडीपीओ के बदल देने से व्यवस्था नहीं बदल जाएगी। मानसिकता भी बदलनी होगी। ईमानदारी के साथ साइड में रहे उपेक्षित पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलनी चाहिए और भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारियों को किनारे करना होगा। निश्चित रूप से वरीय अधिकारी इस तरह के भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारियों को संरक्षण दे रहे हैं। पटना जाकर वे इसकी शिकायत मुख्य सचिव, डीजीपी एवं मुख्यमंत्री से करेंगे और कहेंगे कि यह कैसी व्यवस्था है।

इसके पहले एक मामले में विधानसभा में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा पर भड़क भी चुके हैं। इसकी चर्चा कई दिनों में पूरे देश में होती रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.