Bihar Assembly Elections 2020 : शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के नाम पर लोजपा सेक्युलर लड़ेगी चुनाव, नाथनगर से उतारेंगे प्रत्याशी
Bihar Assembly Elections 2020 लोग जन पार्टी सेक्युलर (लोजपा सेक्युलर) भी भागलपुर जिले के कुछ विधानसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।
भागलपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 : बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी, प्रत्याशियों का चयन और अपनी-अपनी दावेदारी के बीच सभी पार्टियां पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में लोग जन पार्टी सेक्युलर (लोजपा सेक्युलर) ने भागलपुर जिले के कुछ विधानसभा सीटों पर अपनी प्रत्याशियों को उतारने का ऐलान कर दिया है। लोजपा सेक्युलर ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ शिव शंकर शर्मा को ही नाथनगर विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछले दिनों के इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यानंद शर्मा भागलपुर आए थे। उनके साथ लोजपा सेक्युलर के कई बड़े नेता थे। उन्होंने भागलपुर जिले में इस पार्टी के तहत कोरोना काल में किए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि भागलपुर जिले में यह पार्टी सांगठनिक रूप से काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि नाथनगर के प्रत्येक गांव में प्रदेश अध्यक्ष डॉ शिव शंकर शर्मा लगातार कार्यकर्ताओं के साथ दौरा कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास का मुआयना किया है। लोजपा सेक्युलर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी पार्टी से इसका गठबंधन नहीं हुआ है। समान विचारधारा वाली से संपर्क बनाया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने किया दौरा
नाथनगर विधानसभा क्षेत्र संख्या 158 में लोजपा सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शिव शंकर शर्मा ने दौरा किया। इस दौरान लोगों से उन्होंने बात की। लोगों ने अपनी समस्याओं को उनके समाने रखा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि ज्यदातर लोगों को राशन कार्ड नहीं मिला है। कार्ड निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है। उन्होंने बाढ़ की स्थिति का भी जायजा लिया। बाढ़ के दौरान होने वाली परेशानियों से वे अवगत हुए। उन्होंने कहा कि वे लगातार छह माह से नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। गांव-गांव में उनका दौरा हो रहा है। पार्टी से आम लोगों को जोड़ा जा रहा है। पार्टी के उद्देश्य की जानकारी दी जा रही है। हर वर्ग के लोग पार्टी में हैं।