Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020 : BJP का चुनावी अभियान, कई प्रखंडों में हुए वर्चुअल संवाद

Bihar Assembly Election 2020 भारतीय जनता पार्टी भागलपुर व नवगछिया के प्रत्‍येक विधानसभा सीटों पर चुनावी तैयारी कर रही है। लगतार वर्चुअल संवाद हो रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 09:56 AM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 09:56 AM (IST)
Bihar Assembly Election 2020 : BJP का चुनावी अभियान, कई प्रखंडों में हुए वर्चुअल संवाद

भागलपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Election 2020 : कहलगांव विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय की अध्‍यक्षता में हुई। इस दौरान कहलगांव विधानसभा प्रभारी विजय सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन कुमार यादव भी उपस्थित थे। प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा संगठन पार्टी की रीढ होती है। संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही सशक्‍त होगी। उन्‍होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। जिला प्रभारी रामानंद चौधरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पवन मिश्रा, राजकुमार सिंह, लीना सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह उर्फ कन्हाई मंडल, भरत साह, मंडल अध्यक्ष ज्योतिष पासवान, अनुज दुबे, संतोष तांती, राजकुमार चौधरी, रवि सिंह, पवन चौधरी, कन्हैया प्रसाद सिंह, जितेन्द्र मंडल, रमेश सहनी, गौतम चौधरी, मो मुस्तफा, अक्षय कुमार सिंह आदि ने भी अपने विचारों रखा।

loksabha election banner

चुनाव को लेकर भाजपा ने सभी मोर्चे पर कमेटी का गठन किया

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा सभी मोर्चे को सशक्त बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। नवगछिया अनुमंडल के दोनों विधानसभा क्षेत्र के पार्टी जिला अध्यक्ष के द्वारा विधानसभा संयोजक की घोषणा की गई। जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव को बिहपुर विधानसभा और जिला मंत्री मुकेश राणा को गोपालपुर विधानसभा का संयोजक बनाया गया। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन को पार्टी का जिला प्रवक्ता बनाया गया। मौके पर जिला मंत्री अजित पटेल, आइटी सेल के सन्नी कुमार, भाजयुमो जिला मंत्री अनीस यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुल्तानगंज सीट पर भाजपा का दावा

विस चुनाव के मद्देनजर सुल्तानगंज विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडे की अध्यक्षता में एक रेस्ट हाउस के सभागार में संपन्न हुआ।  मुख्य वक्ता पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन एवं पूर्व विधान पार्षद पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने कोरोना में बेहतर काम किया है, जिसका आशीर्वाद आने वाले समय में बिहार की जनता देगी। सभी 243 विधानसभा सीटों पर एनडीए मजबूती से चुनाव लड़ेगा। पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार भाजपा है तैयार नारे को लेकर हम लोग चुनावी मैदान में जाएंगे। सुल्तानगंज सीट पर हमारा दावा मजबूत है अगर पार्टी टिकट देगी तो यहां हमारे उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय वर्मन एवं जिलाध्यक्ष रोहित पांडे ने भी संबोधित किया। मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, सुल्तानगंज विस के प्रभारी मुकेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कन्हाई मंडल, जिला महामंत्री देवदत्त घोष अभिनव, महिला मोर्चा की जिला मंत्री डॉ अलका चौधरी, भागलपुर जिला के प्रभारी रामानंद चौधरी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

शक्ति केंद्र से बूथ स्तर तक टोली बनाएंगे कार्यकर्ता

जिला भाजपा उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने कहा कि शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा मजबूती से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएंगे। आने वाले समय में बूथ जीतो चुनाव जीतो के नारे को लेकर कार्यकर्ता बूथ तक जाएंगे।

आगामी विस चुनाव में महिला मोर्चा की रहेगी सशक्त भागीदारी

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा के नेतृत्व में बिहपुर विस वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकम में बिहपुर विस से नवगछिया महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुमकुम देवी समेत दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विस चुनाव में महिला मोर्चा की सबसे अहम व सशक्त भागीदारी रहेगी। कोरोना काल में महिला मोर्चा ने जरूरतमंदों की हर संभव मदद की है, जो सराहनीय है। हम सभी को आत्मनिर्भर बनना होगा। जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी ने कहा कि नवगछिया पुलिस जिले में पार्टी को सशक्त बनाने में महिला मोर्चा ने जो योगदान दिया है, वह अतुलनीय है। संवाद कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज जयसवाल, प्रदेश महामंत्री परिणीता, प्रदेश मीडिया प्रभारी सीमा ङ्क्षसह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल, जिला प्रभारी पूनम चौरसिया, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रभारी शबाना आजमी, जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश झा, जिला कार्यसमिति सदस्य गगन चौधरी, जिला महामंत्री अनामिका कुमारी, चंपा कुमारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा कुमारी ने भी अपने-अपने सुझाव दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.