Move to Jagran APP

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : अररिया में बोले मनोज तिवारी- एनडीए की सरकार बनी तो बिहार का होगा समुचित विकास

Bihar Assembly Election 2020 भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अररिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर फिर से एनडीए की सरकार बनी तो बिहार का समुचित विकास होगा। उन्होंने लोगों से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 08:03 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 08:03 PM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : अररिया में बोले मनोज तिवारी- एनडीए की सरकार बनी तो बिहार का होगा समुचित विकास
नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के दरबारी राय उच्च विद्यालय महथावा में सभा को संबोधित करते मनोज तिवारी।

अररिया, जेएनएन। सिनेस्टार व सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के दरबारी राय उच्च विद्यालय महथावा में एनडीए प्रतियाशी के समर्थन में चुनावी सभा को संंबोधित किया। उन्होंने भोजपुरिया अंदाज में कहा, सुनौ हौ बिहार कै भैया, सुनौ हौ बिहार के माता सुनौ हौ भरगामा कै भैया आपन वोट जयप्रकाश जी कै दैकै जीताबो हौ। उन्होंने कहा महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने हत्या की राजनीति करने वाली माले जैसी पार्टी से गठबंधन कर अपनी पुरानी स्थिति से बिहार की जनता को अवगत करा दिया। वे नरपतगंज के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश यादव को जिताने की अपील की। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उपस्थित लोगों को कहा कि एनडीए की सरकार बनी तो पीएम मोदी व नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार बिहार का समुचित विकास करेगी।

loksabha election banner

एनडीए के सामने महागठबंधन में माले, राजद व कांग्रेस जैसी पार्टी है। जिसका इतिहास लोगों को पता है। कांग्रेस घोटाला की जननी है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की सरकार ने बिहारी बेटा सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के बदले हत्यारे के पक्ष में खड़ी दिखाई दी। बिहारं के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए बिहार में प्राथमिकी दर्ज कराई। महाराष्ट्र में बिहार पुलिस को जांच करने नहीं दिया और गिरफ्तार कर लिया। राजद के बारे में आप सभी जानते हैं कि राजद का शासन को याद कर आज भी सिहरन पैदा हो जाता है। सभा को पूर्व मंत्री महाचंद्र ङ्क्षसह ने कहा बिहार में एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार में सबका विकास होगा। सभा को संबोधित करते सांसद प्रदीप ङ्क्षसह ने कहा कि भरगामा व नरपतगंज की धरती का शुक्रगुजार हूं कि भारी मतों से मुझे भी जीत दिलाया। अब भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश यादव को भी भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया है। मंच का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष सुराना ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.