Bihar Assembly Election 2020 : डपोरशंखी घोषणा के छलावा में नहीं फंसेंगे लोग : गिरिराज
बिहार में एनडीए के पक्ष में हवा बह रही है। जनता महागठबंधन के झूठे घोषणाओं के झांसे में आने वाले नहीं है। उन्होंने राज्य में एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है। हर बूथों पर मतदाता बडी संख्या में आकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
सहरसा, जेएनएन। Bihar Assembly Election 2020 : सहरसा में प्रधानमंञी के संबोधन के पूर्व चुनावी मंच से केंन्द्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य विभाग मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में दस लाख लोगों को रोजगार देने और अन्य कई डपोरशंखी घोषणाएं हो रही है। डपोरशंखी घोषणा करनेवाले ने बैनर पोस्टर में अपना फोटो तो लगाया, परंतु इसमें अपने माता- पिता की तस्वीर इसलिए नहीं लगाई क्योंकि बिहार के लोगों को बदहाली की याद ताज हो जाएगी। कहा कि रोजगार के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। उन्होने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार का हर स्तर पर समग्र विकास हो रहा है
डेढ दशक पूर्व तक बिहार में था जंगलराज
15 वर्ष पूर्व इस बिहार में कोई काम नहीं दिखाई देता था, यहां जगंलराज था। अपरध उद़योग चलाए जा रहे थे। विकास विनाश में तब्दील हो चुका था। विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। शाम ढलते ही घर नहीं लौटने पर स्वजनों की चिंता बढ जाती थी। आज राज्य हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। राज्य की जनता पुन जंगलराज लाने की मूड में नहीं है। वह किसी के झंसे मे आने नहीं है। उनहोंने विकास के लिए लोगों को फिर एनडीए की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार देश भर के किसानों की बेहतरी की दिशा में काम कर रही है। जिसका लाभ सीधे किसानों के खाते में मिल रहा है।
मंगलवार को पटेल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में नेताओं ने बिना नाम लिए लालू- राबड़ी शासन पर तंज कसते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में बिहार बदहाल हो गया। एनडीए की वर्तमान सरकार ने जंगलराज और अराजकता के माहौल से उबारकर एक बेहतर माहौल दिया है। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से बिहार का अनवरत विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह आगे भी जारी रहेगा।