Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020 : विदेश में रह रहे बिहारियों की भी नजर भी यहां, बोले- तय हो जवाबदेही, तभी बढ़ेगा बिहार

दैनिक जागरण के आनलाइन पैनल डिस्कसन में अमेरिका में रहने वाले बिहार मूल के लोगों ने विचार साझा किए। विदेश में रहे रहे यहां के लोगों के बीच भी बिहार चुनाव की चर्चा है। वे यहां की पूरी गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 09:51 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 09:51 AM (IST)
Bihar Assembly Election 2020 : विदेश में रह रहे बिहारियों की भी नजर भी यहां, बोले- तय हो जवाबदेही, तभी बढ़ेगा बिहार
विदेश में रहे रहे बिहारियों ने पैनल डिस्‍कसन में कहा।

भागलपुर [बलराम मिश्र]। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हर ओर गहमागहमी का माहौल है। विदेश में रह रहे बिहारियों की भी नजर इस चुनाव पर है। वे बिहार के विकास पर क्या सोचते हैं, यह जानने के लिए शनिवार की रात दैनिक जागरण की ओर से ऑनलाइन पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। 'कैसे बढ़े बिहार' विषय पर आयोजित पैनल डिस्कशन में अमेरिका में रह रहे बिहार मूल के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया। इनका कहना था कि बिहार के विकास के लिए शासन-प्रशासन से लेकर जनता तक की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

loksabha election banner

बिहार एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि हमें विकास के लिए सोच बदलनी होगी। किसी भी राज्य के विकास में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था, कम्यूनिकेशन और पावर की जरूरत होती है। शासन व्यवस्था को भी विकास के लिए मजबूत करने की जरूरत है। हम हर समय सरकार से ही अपेक्षा करते हैं, खुद की जवाबदेही भी तय करनी होगी। पटना के अमित कुमार अमेरिका के टैक्सस स्टेट के शूगरलैंड में रहते हैं। वे एसेंचर के प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस उसका उपयोग कैसे करना है, इसके लिए हमारे पास मजबूत प्लान नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण सबसे महत्वपूर्ण हैं। प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है। हमें विकास की शुरुआत अपने-अपने घरों से करनी होगी। पैनल डिस्कशन में दैनिक जागरण भागलपुर के मुख्य संवाददाता संजय कुमार सिंह, नोएडा से डिजीटल टीम के सीनियर मैनेजर जावेद अहमद, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर वीर विक्रम चौहान, सीनीयर एक्जीक्यूटिव सचिन वत्स मौजूद थे।

आत्मचिंतन करने की जरूरत

टेक्सस के केटी शहर में रहने वाले भागलपुर के राजीव झा कैपजेमनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। उन्होंने कहा कि हमें आत्मचिंतन करना होगा है। खुद को भी बदलना होगा। सरकार द्वारा बनाए गए नियमों प्रति जवाबदेह होना होगा। उन्होंने कहा कि वे बिहार के विकास में योगदान के लिए जल्द ही जूम मीटिंग पर युवाओं से जुड़कर काउंसिलिंग की व्यवस्था करेंगे।

घर से शुरू करना होगा विकास

दीपक कुमार सिंह पटना के पुनपुन के रहने वाले हैं। वे टेक्सस के केटी शहर में रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें विकास की शुरुआत घर से करनी होगी। गांव के लोगों को प्रारंभिक शिक्षा की ताकत समझनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि बिहार के सफल लोग आर्थिक रूप से कमजोर एक-एक बच्चे के पढ़ाई का खर्च उठा ले तो इससे भी विकास के लिए नए रास्ते खुल जाएंगे। यह बिहार की बेहतरी के लिए बेहतर प्रयास होगा।

बिहार में चाहिए परफार्मेंस बेस्ड पॉलिसी

सुमित आनंद इंफोसिस में प्रोजेक्टर मैनेजर हैं। वे हॉस्टन के टेक्सस में रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के पास शक्ति की कमी नहीं है। गंगा नदी वाला क्षेत्र है, जो काफी उपजाऊ है। प्लानिंग के अभाव में बस हम इसका लाभ नहीं ले रहें। पूरे विश्व में बिहारियों का बोला बाला है। बड़ी-बड़ी कंपनियों में सीईओ से लेकर मजदूर तक बिहारी अच्छी खासी संख्या में हैं। बिहार को परफार्मेंस बेस्ड पॉलिसी की जरूरत है। हमें खेल को भी बढ़ावा देने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.