बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021: क्या तारापुर आएंगे राजद सुप्रीमो?, लालू यादव अभी बीमार हैं, बोलीं राबड़ी-Wait करें
बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021 बिहार में उपचुनाव के दौरान लालू प्रसाद यादव के प्रचार करने की संभावना कम है। अभी वे बीमार हैं। वे राजद प्रत्याशी के पक्ष में तारापुर विधानसभा 27 अक्टूबर को आने वाले थे। पूूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि अभी इंतजार करें।
आनलाइन डेस्क, भागलपुर। बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021: बिहार में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा में उपचुनाव हो रहे हैं। राजद सुप्रीमो भी इस चुनाव में अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आने वाले हैं। लेकिन अभी इस पर संशय है। उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने खारिज कहा है कि वे अभी बीमार हैं। अभी यहां नहीं जाएंगे।
इस बयान के बाद लालू यादव के तारापुर उपचुनाव में प्रचार करने की संभावना पर ग्रहण लग सकता है। हालांकि राष्ट्रीय जनता दल ने लालू प्रसाद यादव का नाम की स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे उफर रखा है। राजद विधायक के भाई बीरेन्द्र ने कहा था कि लालू यादव 20 अक्टूबर को दिल्ली से बिहार आएंगे। बता दें कि चारा घोटाला में जमानत पर रिहा होने के बाद लालू यादव मीसा भारती के दिल्ली आवास पर रह रहे थे। वे वहां अभी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मीसा भारती लालू यादव की बेटी हैं। राज्यसभा सांसद भी हैं। इस बीच भाजपा व जदयू ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा है कि वे अब एक्सपायर माल हो गए हैं।
तारपुर सीट काफी महत्वपूर्ण है। जदयू के विधायक डा मेवालाल चौधरी के निधन से यह सीट खाली हुआ है। राजद इस सीट को जीतना चाहती है। कहा कि लालू यादव ने अपने पसंदीदा अरुण कुमार सिंह को यहां से पार्टी प्रत्याशी बनाया है। इसलिए अरुण सिंह के लिए लालू यादव के यहां आने की संभावना है। 27 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है। लेकिन अब आएंगे या नहीं इस पर संशय है। बता दें कि छह वर्ष पूर्व लालू यादव यहां आए थे।
यहां बता दें कि उपचुनाव के दौरान महागठबंधन में टूट हो गई है। दोनों सीटोंं पर राजद और कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्यशी भी यहां चुनाव मैदान मैं। यह सीट मुंगेर जिले में भले हो, लेकिन जमुई लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। जमुई के सांसद चिराग पासवान हैं। चिराग भी यह सीट जीतना चाह रही है। वे यहां शीघ्र ही पहुंचने वाले हैं। वहीं एनडीए के तीनों सहयोगी पार्टी जदयू, भाजपा व राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एकजुट हैं। जदयू प्रत्याशी को इन तीनों पार्टियों का समर्थन है।