Move to Jagran APP

ब‍िहार विधानसभा उपचुनाव 2021: तारापुर विधानसभा का परिदृश्‍य साफ, JDU-RJD में किसका खेल बिगाड़ेंगे चिराग व कांग्रेस, पप्‍पू यादव किसके साथ!

Bihar Assembly by-election 2021 बिहार में दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो रहा है। तारापुर विधानसभा का परिदृश्‍य साफ हो गया है। दो नवंबर को परिणाम आएगा। जदयू और राजद को चिराग और कांग्रेस ने परेशानी में डाल दिया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 09:41 AM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 09:41 AM (IST)
ब‍िहार विधानसभा उपचुनाव 2021: तारापुर सीट से नामांकन।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bihar Assembly by-election 2021: बिहार में दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो रहा है। कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर विधानसभा में मतदान होंगे। दो नवंबर को परिणाम आएगा। एक अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। एक अक्‍टूबर से ही नामांकन हो रहा है। आठ अक्टूबर तक प्रत्‍याशी अपना नामांकन कर सकेंगे। 11 अक्टूबर को स्क्रूटनी की जाएगी। नाम वापसी की आखिरी तिथि 16 अक्टूबर है। 30 को अक्टूबर मतदान है। दो नवंबर को परिणाम आ जाएंगे। पांच नवंबर से पहले उपचुनाव की सारी प्रक्रिया संपन्‍न हो जाएगी।

loksabha election banner

तारापुर विधानसभा सीट के प्रत्‍याशी

  • राजद से अरुण कुमार साह। इनका नामांकन हो गया है।
  • जदयू से राजीव कुमार सिंह। इन्‍होंने भी अपना नामांकन कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी इनको समर्थन कर रही है। 
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से चंदन सिंह। आज करेंगे नामांकन। चिराग पासवान की पार्टी से हैं।
  • कांग्रेस से राजेश मिश्रा, आज करेंगे अपना नामंकन।
  • प्लूरल्स पार्टी से वशिष्ठ नारायण। पुष्पम प्रिया चौधरी ने इस पर भरोसा जताया है। आज नामांकन करेंगे।
  • इसके अलावा आधे दर्जन से ज्‍यादा प्रत्‍याशी निर्दलीय और छोटी पार्टियों के हैं।
  • जन अधिकार पार्टी के चुनाव लड़ने की संभावना नहीं के बराबर है। जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव किस पार्टी का समर्थन करेंगे, यह भी अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं है।

जदयू का है यह सीट

यहां से जदयू के विधायक डा मेवा लाल चौधरी का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से यह सीट खाली है। इस कारण यहां उपचुनाव हो रहे हैं। जदयू ने यहां से राजीव कुमार सिंह को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी का इन्‍हें समर्थन प्राप्‍त है। दोनों पार्टी एनडीए में हैं। राजद ने अरुण कुमार साह को अपना प्रत्‍याशी बताया। इसके बाद यहां से कांग्रेस ने भी अपने उम्‍मीदवार की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने राजेश मिश्रा को टिकट दे दिया। महागठबंधन में टूट हो गई। राजद और कांग्रेस दोनों ने अपना उम्‍मीदार खड़ा कर द‍िया है। 

ब‍िहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का हमेशा विरोध करने वााले चिराग पासवान ने भी अपने प्रत्‍याशी यहां से उतार दिए हैं। उन्‍होंने हाल में गठित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से अपना उम्‍मीदवार उतार द‍िया है। चंदन सिंह उनके प्रत्‍याशी हैं। प्लूरल्स पार्टी ने भी वशिष्ठ नारायण को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। जन अधिकार पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू  यादव पर अब तक संशय बराकरार है। वे चुनाव लड़ेंगे या किसी को प्रत्‍याशी बनाएं, इस पर अभी संशय है। लेकि‍न उम्‍मीद है कि अब अपनी पार्टी यहां से चुनाव नहीं लड़ेगी। क्‍योंकि आज ही नामांकन का अंतिम दिन है और जन अधिकार पार्टी में अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। वे किस पार्टी को समर्थन करेंगे यह भी अभी तय नहीं है। उनकी पत्‍नी रंजीत रंजन कांग्रेस की नेत्री हैं। वे पार्टी पदाधिकारी के अलावा सांसद भी रह चुकी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.