विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के बांका से बड़ी खबर: मदरसे से चार पिस्‍टल व आठ गोली बरामद, बोले मौलाना-मुझे फंसाया गया

By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
Published: Sat, 06 Nov 2021 05:10 PM (IST)

बिहार के बांका से एक बड़ी खबर सामने आ रहा है। करहरिया मदरसे में मवेशी के चारा की बोरी के ...और पढ़ें

बिहार के बांका मदरसे में हथियार मिला।
बिहार के बांका मदरसे में हथियार मिला।

संवाद सूत्र, धोरैया (बांका)। धोरैया-सन्हौला मुख्य पथ में करहरिया मदरसे से शनिवार को पुलिस ने चार देसी कट्टा व आठ गोली बरामद किया है। थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही मदरसे में छापेमारी की गई। इस दौरान चारा की बोरी के नीचे कट्टा व कारतूस जब्त किया गया है। यहां बच्चों को शिक्षा दी जाती है। ऐसी स्थिति में अवैध हथियार बरामदगी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

बताया जाता है कि करहरिया गांव में मुख्य सड़क पर जामिया अरबिया तालीमुल कुरान मदरसा वर्ष 2003 से संचालित है। यहां करीब दो दर्जन बच्चों को कुरान शरीफ की शिक्षा सिंहपुर गांव के मौलाना शोएब आलम द्वारा दी जाती है। शनिवार की दोपहर मदरसा से कट्टा व कारतूस के बरामद होने से क्षेत्र में खलबली मच गई है। कोई घटना को सोची समझी साजिश बता रहा है, तो कोई फसाने की साजिश कह रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

इधर, मदरसा का संचालक मु फजीरुद्दीन ने बताया कि यह मदरसा 18 वर्ष पुरानी है। यहां दर्जनों बच्चों को कुरान शरीफ की शिक्षा दी जाती है। कुछ बालू कारोबारियों ने उन्हें फसाने का प्रयास करते हुए मवेशी की चारा की बोरी के नीचे कट्टा व कारतूस रखकर इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।

बताया कि वे महादेव इंनक्लेव बालू कंपनी से जुड़े होने के कारण करहरिया घाट से चोरी छुपे बालू उठाव करने वाले माफियाओं की जानकारी पुलिस को अक्सर दिया करते थे। जिसके कारण बालू माफियाओं ने साजिश के तहत उन्हें फसाने की मंशा से यह काम किया है।

किसी व्यक्ति द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मदरसा से हथियार बरामद किया गया है। पुलिस संदिग्ध व्यक्ति की जांच कर रही है। वहां आने-जाने वाले का भी पता किया जा रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - अरविंद कुमार गुप्ता, एसपी, बांका