Move to Jagran APP

मुंगेर में देर शाम बड़ी घटना, तारापुर में पूर्व मुखिया के भाई को गोली मारी, मफलर ने बचाई जान, JLNMCH भागलपुर में भर्ती

मुंगेर में गुरुवार को देर शाम एक बड़ी घटना घटी। तारापुर में पूर्व मुखिया के भाई को अपराधियों ने गोली मारी। मफलर के कारण उसकी जान बच गई। जख्‍मी हालत में उसे JLNMCH भागलपुर में भर्ती किया गया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 08:52 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 08:52 PM (IST)
मुंगेर में देर शाम बड़ी घटना, तारापुर में पूर्व मुखिया के भाई को गोली मारी, मफलर ने बचाई जान, JLNMCH भागलपुर में भर्ती
मुंगेर में आलमगीर को गोली मारकर जख्‍मी कर दिया गया।

संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर)। तारापुर में भी गुरुवार की शाम बंदूकें गरजीं। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को सरेशाम खुली चुनौती दी है। बदमाशों ने इस बार रामपुर विषम पंचायत के दिवंगत मुखिया डा.इजराइल के भाई आलमगीर को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश हथियार लहराते निकल गए। गोली आलमगीर के गर्दन में लगी है। घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

loksabha election banner

प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर जेएलनएनएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस चुनावी रंजिश और भूमि खरीद-फरोख्त के एंगल से जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सुलतानगंज-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित शांतिनगर उच्च विद्यालय के पास शाम सात बजे आलमगीर मोटरसाइकिल से रणगांव चौक से अपने गांव रामपुर जा रहे थे। पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। 

ठंड से बचने के लिए आलमगीर मफलर काे गर्दन में लपेट रखा था। गोली लगते ही आलमगीर मौके पर गिर गए। आलमगीर भूमि के खरीद-फरोख्त से जुड़े थे। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन पूरी टीम के साथ स्थल पर पहुंचे। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मफलर नहीं रहता तो हो जाती अनहोनी

ठंड की वजह से आलमगीर मफलर गर्दन में कई दफा लपेट कर रखे थे। इस वजह से गोली से ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। गोली गर्दन में लगते हुए मफलर मे फंस गया। इस वजह से किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। चिकित्सकों ने हालत खतरे से बाहत बताया है। घटना के बाद तारापुर में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कई इलाकों में छापेमारी भी की है। पुलिस ने कहा कि शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तारी होगी। घटना के बाद स्‍वजन काफी परेशान हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.