Move to Jagran APP

रेलवे का बड़ा फैसला: अंग प्रदेश से छीन जाएगी भागलपुर-रांची एक्सप्रेस, देखें नया टाइम टेबल

अंग प्रदेश से छीन जाएगी भागलपुर-रांची एक्सप्रेस। विद्युतीकरण के बाद मुंगेर-जमालपुर के रास्ते होगा परिचालन। रेलवे ने जारी की सहरसा से खुलने की समय सारिणी।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 10:34 PM (IST)
रेलवे का बड़ा फैसला: अंग प्रदेश से छीन जाएगी भागलपुर-रांची एक्सप्रेस, देखें नया टाइम टेबल
रेलवे का बड़ा फैसला: अंग प्रदेश से छीन जाएगी भागलपुर-रांची एक्सप्रेस, देखें नया टाइम टेबल

भागलपुर, जेएनएन। अंग प्रदेश के यात्रियों को भागलपुर-रांची एक्सप्रेस से सफर करना सपना हो जाएगा। संभवत: अक्टूबर से ट्रेन संख्या 18603/04 भागलपुर-रांची (त्रि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस भागलपुर की नहीं रहेगी। यह ट्रेन मुंगेर-जमालपुर के रास्ते सहरसा से चलेगी। रेलवे ने सहरसा-जमालपुर के बीच नई प्रस्तावित समय-सारिणी भी जारी कर दी है। जमालपुर-रांची के बीच समय में बदलाव नहीं किया गया है। जमालपुर-मुंगेर के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद ट्रेन सहरसा से चलेगी। भागलपुर-रांची (त्रि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस के नहीं चलने से भागलपुर, सुल्तानगंज और बरियारपुर के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

loksabha election banner

23 महीने बाद परिचालन शुरू होने से खुश थे यात्री 

धनबाद-चंद्रपुरा रेल सेक्शन पर जुलाई 2017 से रेल पटरी के नीचे आग लग जाने के कारण इस ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया था। 2019 के मई महीने में इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से यहां के यात्रियों को धनबाद, बोकारो और रांची के लिए सीधी रेल सेवा बहाल हो गई थी। इस ट्रेन कका परिचालन बंद होने के बाद यहां के यात्रियों को धनबाद, रांची, बोकारो जाने के लिए सिर्फ वनांचल एक्सप्रेस पर ही निर्भर होना पड़ेगा। 

रांची-सहरसा के बीच प्रस्तावित समय सारिणी 

ट्रेन संख्या 18603 रांची से हर मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर 3.10 खुलेगी। किऊल जंक्शन रात 11.55 बजे पहुंचेगी और रात 12.25 बजे चलेगी। जमालपुर रात 1.31 बजे आएगी और 1.41 बजे रवाना होगी। मुंगेर 2.00 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट बाद खुलेगी। यहां से खुलने के बाद सहरसा सुबह 4.45 बजे पहुंचेगी। 

सहरसा-रांची के बीच प्रस्तावित समय सारिणी 

सहरसा से ट्रेन संख्या 18604 रविवार, बुधवार और शुक्रवार को दोपहर तीन बजे चलेगी। मुंगेर शाम 5.28 बजे आएगी पांच मिनट बाद खुलेगी। वहीं, जमालपुर शाम 5.53 बजे आएगी और 6.03 बजे रवाना होगी। किऊल जंक्शन 7.30 बजे पहुंचेगी। 20 मिनट बाद खुलेगी। रांची अगले दिन सुबह 5.35 में पहुंचेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.