भागलपुर में खान निरीक्षक मुनी महेश सिंह पर हमला मामले में बड़ी कार्रवाई, खगडिय़ा का आरोपित गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
भागलपुर के खान निरीक्षक पर हमला मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। खान निरीक्षक मुनी महेश ङ्क्षसह पर सात अक्टूबर 2021 को औद्यौगिक थाना क्षेत्र के ज्योति विहार चौक के समीप हमला किया गया था। उनपर हमला पाङ्क्षसग गिरोह ने कराया था।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। खान निरीक्षक मुनी महेश ङ्क्षसह पर सात अक्टूबर 2021 को औद्यौगिक थाना क्षेत्र के ज्योति विहार चौक के समीप हुए हमले में नामजद राजेश ङ्क्षसह को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। वह खगडिय़ा जिले का रहने वाला है। खान निरीक्षक पर हमले का तानाबाना पाङ्क्षसग गिरोह ने तैयार कर अपने गुर्गों से अंजाम दिलाया था।
-औद्योगिक थानाक्षेत्र के ज्योति विहार चौक पर हुआ था हमला, पकड़ ली थी बिना चालान के जा रही गाड़ी
पहले लात-घूंसे से मारा फिर जमीन पर गिरा गला दबा जान लेने का किया गया था प्रयास
सात अक्टूबर को खान निरीक्षक मुनी महेश ङ्क्षसह पर हमला कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया गया था। हमलावरों ने उन्हें पहले लात-घूंसों से मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया था फिर उनका गला दबाकर जान लेने का प्रयास किया था। घटना देख स्थानीय लोग तब शोर मचाते हुए दौड़े जिसके बाद हमलावर भाग खड़े हुए थे।
औद्यौगिक थानाध्यक्ष राज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जख्मी खान निरीक्षक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे। हमलावरों के भागने वाले रास्ते में भी तब कुछ दूर तक पुलिस गई थी। लेकिन सभी हमलावर ओझल हो चुके थे। जख्मी खान निरीक्षक मुनी महेश ङ्क्षसह के लिखित बयान पर औद्यौगिक थाने में जानलेवा हमले समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया गया था। दर्ज केस में राजेश उर्फ भुट्टो, बमबम यादव, चंदन ङ्क्षसंह, गुलशन समेत आठ-दस अज्ञात हमलावरों को आरोपित बनाया गया था।
ड्यूटी जाते समय पकड़ा था गिट्टी लदा ट्रैक्टर
खान निरीक्षक मुनी महेश ङ्क्षसंह सात जुलाई को ड्यूटी पर मदनीचौक जाते समय ज्योति विहार चौक पर गिट्टी लदा ट्रैक्टर पकड़ा था। ओवरलोड ट्रैक्टर के चालक से उक्त ट्रैक्टर पर लदे गिट्टी का चालान मांगने पर गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की थी। खान निरीक्षक के अड़ जाने पर बहस होने कगी तभी आठ-दस की संख्या में लोग आए और हमला कर दिया था। उस दौरान चालक ट्रैक्टर भगा ले गया था।