Move to Jagran APP

BJP : कर्ताकर्ता अपनी शिकायत या सुझाव सोशल मीडिया पर नहीं करें शेयर, संबंधित पदाधिकारी को बताएं

भागलपुर के भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह जिला कार्यकारिणी सहित अन्‍य कार्यकर्ताओं की पहली बड़ी बैठक थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर पोस्‍ट पर बारे में चर्चा हुई। साथ ही भागलपुर सहित जिले के अन्‍य विधानसभाओं के परिणाम पर चर्चा हुई।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 09:41 AM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 09:41 AM (IST)
BJP : कर्ताकर्ता अपनी शिकायत या सुझाव सोशल मीडिया पर नहीं करें शेयर, संबंधित पदाधिकारी को बताएं
जीरोमाइल में भाजपा की बैठक में शामिल पदाधिकारी।

भागलपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई, विभिन्‍न मंच और मोर्चा के पदाधिकारी सहित अन्‍य प्रभारियों की बैठक भागलपुर के जीरोमाइल-सबौर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्‍यक्षता भाजपा के भागलपुर जिला कार्यकारी अध्‍यक्ष संतोष कुमार ने की। उन्‍होंने कहा कि आज बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। इसके लिए आम जन मानस के साथ साथ देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं का भी बहुत बड़ा योगदान है। उन्‍होंने इसके लिए सभी को बधाई दी है। उन्‍होंने प्रदेश के द्वारा निर्देशित आगामी कार्यकर्मों के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

loksabha election banner

जिला अध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि पार्टी में अनुशासन बहुत मायने रखता है। कार्यकर्ता एक-दूसरे का सम्‍मान करें। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्‍ट करने से पहले हजारों बार सोचें। किसी भी प्रकार की शिकायत, सुझाव और नाराजगी को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करने की बजाय संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराएं। तभी निदान संभव है। उन्‍होंने कहा बिहार विधानसभा चुनाव में भागलपुर ने बेहतर प्रदर्शन किया। मामूली मतों से अंतर से भागलपुर सीट पर भाजपा की हार हुई है। लेकिन कहलगांव और पीरपैंती सीट भाजपा ने जीती। उन्‍होंने कहा कि कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी सामांजस्‍य स्‍थापित कर कार्य करें।

बैठक की शुरुआत जिला महामंत्री मुरारी पासवान ने वंदे मातरम् एवं संगठन गीत के साथ किया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सह मुख्‍यालय प्रभारी दिलीप निराला ने किया।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय बर्मन, जिला उपाध्यक्ष सह पीरपैंती विधानसभा प्रभारी संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष सह कहलगांव विधानसभा प्रभारी विजय कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी सुधांशु भूषण ने भी बैठक को संबोधित किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्यामल किशोर मिश्रा, रौशन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, प्यारे हिंद, जिला मंत्री मनीष दास, उमाशंकर, जिला प्रवक्ता राजेश टंडन, बदरी प्रसाद मंडल, राजीव तिवारी, तिलक मांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, विजय मित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, प्रो. किरण सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव बालक तिवारी, योगेश पांडेय, विष्णु शर्मा, मुकेश हरि, रंजीत यादव, रॉबिन सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यहां बता दें कि इस बार भागलपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने अपने जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय को टिकट दिया था। वे पहली चुनाव लड़े थे। उन्‍होंने कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा ने लगभग एक हजार मतों के अंतर से हरा दिया। राेहित पांडेय के चुनाव लड़ने के कारण प्रदेश नेतृत्‍व ने भागलपुर जिले में पार्टी के उपाध्‍यक्ष संतोष कुमार को कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.