भगवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने मुंडवाया सिर, बताया केन्द्र सरकार को अवसरवादी
कि चुनाव के समय भाजपा ने मंदिर निर्माण की बात कहकर हिंदुओं को ठगने का काम किया था। केन्द्र सरकार अवसरवादी है। चुनाव में आने के समय मोदी को राम याद आने लगा।
भागलपुर (जेएनएन)। आयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर भगवा क्रांति के सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी का नए तरीके से पुरजोर विरोध किया। जय श्रीराम का नारा लगाते हुए बुधवार को खलीफाबाग चौक पर सभी सदस्य एकत्र हुए पहले केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद चौराहे पर ही सिर मुंडन करवाया।
क्रांति के अध्यक्ष कुणाल सिंह ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने मंदिर निर्माण की बात कहकर हिंदुओं को ठगने का काम किया था। केन्द्र सरकार अवसरवादी है। चुनाव में आने के समय मोदी को राम याद आने लगा। जन मानस के साथ विश्वासघात किया।
अध्यक्ष ने कहा कि साढ़े चार वर्षों में सिर्फ सता का सुख भोगने का काम बीजेपी ने किया है। अभी तक तारीख भी तय नहीं हुई है। मंदिर निर्माण की सुनवाई तीन महीने के लिए टाल दिया गया। अब चुप नहीं बैठेंगे मंदिर निर्माण के लिए विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कार्यकताओं ने कहा कि शीघ्र केन्द्र सरकार कानून बनाकर मंदिर का निर्माण कराए। इस कार्यक्रम में सचिव शुभम साहा, आशिष, मनोज, कुंदन, मोहित जैन, गौतम, शशांक, अमरजीत सहित कई थे।