BJP : पटना आ रहे नड्डा से मिलने यहां के भाजपाइयों को मिला न्योता Bhagalpur News
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जेपी नड्डा पटना पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को पटना आने पहुंचने को कहा।
भागलपुर [जेएनएन]। कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं। आज इन्हीं के बदौलत पार्टी बुलंदी पर है। भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलती है। ये बातें वृंदावन हॉल में आयोजित बैठक में भाजपा के जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री राजेश वर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जेपी नड्डा पटना पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को पटना आने पहुंचने को कहा। जेपी नड्डा से मिलने के लिए यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं को न्योता दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने 10 नवंबर तक 75 फीसद बूथ कमेटी व मंडल कमेटी बनाने का आग्रह मंडल प्रभारियों से की। साथ ही पटना में होने वाले कार्यक्रम की रणनीति तैयार की गई। रोहित पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन का रीढ़ है। कार्यकर्ताओं को आपस में मिलजुल कर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करनी चाहिए।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, ललन पासवान, जिला महामंत्री विजय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, गुड्डू शुक्ला, जिला मंत्री मुरारी पासवान, विपुल सिंह, टुनटुन पांडे, भरत शाह, जिला मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनव सिंह, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर, सुरेन्द्र सिंह, शिवबालक तिवारी, प्रभाष सिंह, नरेंद्र झा,माला सिंह, प्यारे हिन्द, हेमंत भगत, गोपाल सिंह, रामदेव साह, आलोक सिंह, संजय चौधरी सहित कई थे।