विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhagalpur Weather: बारिश नहीं होने की भविष्यवाणी, तबाही मचाकर आसमान खामोश; क्या गर्मी करेगी बुरा हाल?

By Hirshikesh TiwariEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sat, 07 Oct 2023 03:32 PM (IST)

Bihar Weather Update भागलपुर में मानसून की कमर टूट चुकी है। तबाही मचाने के बाद अब मेघ ने बरसना बंद ...और पढ़ें

Bhagalpur Weather: बारिश नहीं होने की भविष्यवाणी, तबाही मचाकर आसमान खामोश
Bhagalpur Weather: बारिश नहीं होने की भविष्यवाणी, तबाही मचाकर आसमान खामोश

HighLights

  1. अब नहीं होगी वर्षा, तीखी धूप के साथ बहेगी पूर्वा
  2. 12 तक भागलपुर में बारिश होने के आसार नहीं

संवाद सहयोगी, भागलपुर। पिछले दो दिनों तक जनजीवन को अस्त व्यस्त करने के बाद बारिश ने शुक्रवार को चुप्पी साध ली। आसमान खामोश बना रहा। मौसम विज्ञानियों ने भी अब आगे वर्षा नहीं होने की भविष्यवाणी की है।

इसके साथ ही मौसम विज्ञानियों ने शनिवार से तेज धूप निकलने व मौसम साफ रहने की बात कही है। हालांकि, पूर्वा हवा के झोंके चलते रहेंगे। इससे तापमान में वृद्धि होने के बावजूद ठंड का अहसास होगा, लेकिन अब मानसूनी वर्षा होने की संभावना नहीं है।

15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवा चलेगी

सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 12 अक्टूबर तक के मौसम संबंधी पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान साफ रहेगा। वर्षा नहीं होगी। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवा चलेगी।

तापमान में हल्की वृद्धि होगी। कृषि विज्ञानियों ने किसानों को इस दौरान फसलों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करने, फसल में यूरिया देने, सब्जी की फसल से पानी की निकासी करने आदि की सलाह दी है।

गुरुवार को भागलपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 97 प्रतिशत आद्रता के साथ 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चल रही है।

ये भी पढ़ें - 

निषाद को आरक्षण नहीं तो दिल्ली में सरकार नहीं, राजा के घर राजा पैदा होने का जमाना गया: वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी

अर्धनग्न कर स्कूल में छोड़ा, नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म; शौच करने गई थी तभी...