यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhagalpur Weather News: साफ रहा शनिवार की सुबह आसमान, रात में बढ़ेगी ठंड, कोहरा देगा पहरा
Bhagalpur Weather News 27 November 2021 भागलपुर में शुक्रवार को जहां घना कोहरा था वहीं शनिवार को कोहरा ना के ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, भागलपुर: भागलपुर सहित उत्तर-पूर्व बिहार में कोहरे का असर रहेगा। रात ज्यादा सर्द होगी। जबकि दिन में धूप निलकने से ठंड का असर कम रहेगा। मौसम ऐसा ही फिलवक्त बना रहेगा। खेती किसानी के लिए उपयुक्त समय है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दो से तीन दिन बाद से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगा। जिससे शाम से सुबह तक गहरा ठंड बढ़ेगी। आसमान में छिटपुट बादल छाया रहेंगे। जिससे दिन में धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी।
शनिवार को मौसम साफ
शनिवार की सुबह कोहरा छंटा दिखाई दिया। आसमान साफ रहा लेकिन रात को कोहरा गिरने का पूर्वानुमान है। पछुआ हवाओं की गति बढ़ेगी। इससे कनकनी भरी ठंड में भी इजाफा होगा। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
भागलपुर और आसपास के क्षेत्र में कोहरा का असर दिखेगा। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व बिहार के क्षेत्रों में ठंड बढऩे के आसार हैं। धीमी गति तीन से चार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम हवा चल रही है। हवा की गति बढ़ने से ठंड बढ़ेगी। भागलपुर में कोहरा होगा लेकिन घना नहीं होगा। रातें सर्द होगी। बताया गया कि रवि फसल गेहूं लगाने के लिए समय उपयुक्त है। मौसम में अचानक दबदिली के आसार नहीं हैं।
धुंध व कुहासे की सफेद चादर में लिपटा रहा नवगछिया
संवाद सूत्र, बिहपुर : गंगापार यानी पुलिस जिला नवगछिया शुक्रवार को सुबह धुंध व कुहासे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया। बुधवार की तुलना में गुरुवार की सुबह के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में पछिया हवा ठंड के साथ कनकनी व शीतलहर को बढ़ाएगी।
कोहरे ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। कई ट्रेनों अपने निर्धारित समय से विलंब से भागलपुर जक्शन पर पहुंची। डाउन विक्रमशिला, गरीब रथ , दिल्ली, कामख्या ब्रम्हपुत्र मेल, डाउन अमरनाथ एक्सप्रेस लेट रहीं। कोहरे के चलते हर साल ट्रेनें लेट हो जाती हैं।
