Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather : अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, 28 और 29 जून को वर्षा, मानसून ने दी है दस्‍तक

Bhagalpur Weather उमस भरी गर्मी से लोग परेशान। आज और कल वर्षा की संभावना है। मानसून का प्रवेश यहां हो गया है। लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से वर्षा नहीं हो रही है। इस कारण तापमान बढ़ गया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 11:40 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 11:40 AM (IST)
Bhagalpur Weather : अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, 28 और 29 जून को वर्षा, मानसून ने दी है दस्‍तक
hagalpur Weather : आज और कल वर्षा होने की संभावना है।

जागरण टीम, भागलपुर। Bhagalpur Weather : ब‍िहारवासियों को मानसून में चिलचिलाती व उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हवा की गति थमने से स्थिति और खराब हुई है। मानसून में भी तापमान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक है। इसके साथ ही वातावरण में भारी उमस का स्तर 93 प्रतिशत के आसपास बना हुआ है। इसके कारण सुबह के पांच बजे भी लोगों के शरीर से पसीने का गिरना जारी है। जो दिन भर लोगों को बेहाल कर रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज तेज बारिश की संभावना है।

loksabha election banner

पूर्व बिहार सहित भागलपुर, सीमांचल और कोसी इलाके में लगातार यही हाल है। मानसून के प्रवेश होने के बाद भी तीन-चार दिनों से वर्षा नहीं हो रही है।

किशनगंज जिले में अमूमन गर्मियों में भी ठंडक का एहसास कराने वाला जिला किशनगंज इन दिनों मानसून में भी भारी गर्मी व उमस से गुजर रहा है। इसके साथ ही हवा की गति भी मंद होने से तापमान में ठंडक का एहसास नहीं हो रहा। मानसून के शुरुआत के साथ हुई कुछ दिनों की बारिश ने लोगों को कुछ राहत दिया था। लेकिन बारिश के कुछ दिनों से थमने के कारण मौसम के मिजाज में उच्च तापमान का स्तर जारी है। वातावरण में उमस का स्तर बढ़ कर 90 प्रतिशत के स्तर तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही गर्मियों के तरह तापमान 35 डिग्री के आंकड़े तक पहुंच चुका है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर रहा। कुछ दिनों से बारिश के रुठने के कारण विपरीत परिस्थितियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आज बारिश का अनुमान जाहिर किया है। इसके लगभग दो दिनों तक भारी बारिश में तब्दिल होने की संभावना है। इसके साथ ही शाम के वक्त चलने वाली हवाओं का दौर भी थम गया है। जिससे मिलने वाली राहत को लोग तरसने लगे हैं। आलम यह है कि रात के वक्त भी लोगों को भारी गर्मी का एहसास हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.