Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : छठ महापर्व में मौसम का मिलेगा साथ, जानिए... पूर्वानुमान

Bhagalpur Weather Forecast पूर्व बिहार बांका भागलपुर सीमांचल और कोसी इलाकों में मौसम काफी सुहाना है। छठ पर्व पर मौसम का काफी साथ मिलेगा। इस प्रकार के मौसम से लोगों ने राहत ली है। छठ महापर्व पर भी मौसम का साथ मिलेगा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 08:48 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 08:48 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : छठ महापर्व में मौसम का मिलेगा साथ, जानिए... पूर्वानुमान
बुधवार की सुबह भागलपुर के मौसम का हाल।

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : लोक आस्था  का महापर्व छठ में मौसम का साथ मिलेगा कहीं धुंध नहीं रहेगी। आसमान साफ रहेगा। ठंड की अधिकता भी नहीं होगी। ठंडी हवा नहीं चलेगी इससे छठ घाट पर राहत मिलेगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा की नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार की माने तो फिल वक्त मौसम सुहाना रहेगा। न तो बारिश होगी, न ही तेज गति से हवा चलेगी। आसमान साफ रहेगा। ज्यादा ठंड नहीं पड़ेगी। खेती के लिए भी मौसम अनुकूल है। किसानों ने  धान  फसल काटनी तेजी से शुरू कर दी है। जो खेत खाली हो रहा है उसमें रबी फसल की बोआई भी चल रही है।  खेत में नमी बरकरार है और रात में तापमान गिर रहा है इससे बेहतर अंकुरण होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 88 फीसद आर्द्रता के साथ 5.4 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। हालांकि रात्रि का  तापमान में धीरे-धीरे गिर रहा है। दिन में धूप खिलते ही मौसम सुहाना हो जाता है। मौसम का यहीं हाल पूर्व बिहार सहित कोसी सीमांचल के भागलपुर, बांका, मुगेर, लखीसराय, जमुई, पूर्णिया, कटिहार, सरहसा, सुपौल, मधेपुरा अररिया और किशनगंज में भी बना रहेगा। 

loksabha election banner

किसानों का समसामयिक सलाह 

बिहार क2षि विवि के वैज्ञानिक डॉ शंभु प्रसाद ने किसानां को समसामयिक सलाह में कहा कि रबी फसल के लिए मौसम अनुकुल हो रहा है। तापमान का गिरना शुरू हो गया है। किसान समय पर रबी फसल की बुआई करें। धान सहित अन्‍य खरीफ  फसलों की कटाई कर खेत खाली होते ही रबी फसल की बोआई की तैयारी करें। समय पर बोआई हो जाने से बेहतर उत्‍पादन का लाभ मिलेगी। बहरहाल खेतो में अच्‍छी नमी बनी हुई है। जो रबी फसल की बोआई में काफी हितकारी होगा। आगे भी फसलों की कम सिंचाई की जरूरत पड़ेगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.