Bhagalpur Weather Forecast : छिटपुट बारिश के साथ हुई सुबह की शुरुआत, मौसम हुआ सुहाना
Bhagalpur Weather Forecast आज सुबह से ही भागलपुर तथा आसपास के जिलों में बारिश नहीं हुई है। कल तक इन जिलों में छिटपुट बारिश हो रही है। जिससे किसानों को लाभ हुआ।
भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : सोमवार सुबह की शुरुआत छिटपुट बारिश से हुई। रविवार की देर रात से ही हल्की-हल्की बारिश हो रही है। बारिश की बूंदों की फुहार से मौसम सुहाना कर दिया था। मौसम में गर्मी की तल्खी से राहत मिली है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के की माने तो आज पूरा दिन धूप और छांव रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। जहां-तहां हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि भागलपुर में बारिश अभी नहीं हो रही है।
लेकिन आज फिर बारिश होने की संभावना है। रविवार की तरह आज भी रुक रुक कर जहां-तहां झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव होने के कारण उमस भरी गर्मियों से लोगों को राहत मिलेगी। रविवार की रात हुई बारिश के कारण भागलपुर शहर की स्थिति नारकीय हो गई है। पूरे शहर में जलजमाव हो गया है। सबसे खराब हाल भोलानाथ पुल का है। जहां हल्की बारिश में ही काफी पानी जमा हो जाता है। बारिश के कारण किसानों को राहत मिली है। खेतों में पटवन की समस्या का समाधान हो गया है।
बांका पिछले दो दिनों से जारी भारी उमस से जिला भर के लोग परेशान हैं। बारिश नहीं होने से यह स्तिथि बनी है। सोमवार को भी मौसम पुरी तरह साफ है। धूप भी खिली हुई है। रविवार शाम से आसमान में बादल छाया था। देर रात तक बिजली भी चमकी, पर बारिश नहीं हुई। सुबह तेज़ धूप निकल गई। इससे गर्मी का और अधिक अनुभव हो रहा है। बारिश बंद रहने और गर्मी बढ़ने से धान की फसल पर बीमारी का प्रकोप बढ़ने लगा है। सहरसा में सुबह में बारिश हुई।
लखीसराय में अल सुबह करीब चार से खूब बारिश हुई। मूसलाधार बारिश से मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। इससे पहले पूरी रात उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह की बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। कटिहार में अल सुबह से बारिश हो रही थी। अभी भी बूंदा बूंदी जारी है। मधेपुरा में अल सुबह बारिश हुई है। धूप नहीं निकला है। पूरी रात उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह की बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। खगड़िया में सुबह में मूसलाधार बारिश हुई है। सहरसा में सुबह बारिश हुई। अभी मौसम साफ है। किशनगंज में सुबह बारिश हुई है। दो दिनों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। सुबह की बारिश से राहत मिली है।