Bhagalpur Weather Forecast : पांच डिग्री तक गिरा तापमान, ठंड का एहसास
Bhagalpur Weather Forecast पिछले कुछ दिनों से लगातार ठंड का एहसास होने लगा है। तापमान गिरने लगा। मौसम विभाग ने इस बार ज्यादा ठंड होने का अनुमान जताया है। हालाकि इन दिनों धूप भी है इस कारण कभी कभी गर्मी का भी एहसास होता है।
भागलपुर जेएनएन। शरद ऋतु के आगमन होते ही तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। बीते चार दिनों में जहां पांच डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आया है। वहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की कमी देखा गया है।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने पूर्वानुमान में बताया है कि अभी अगले दो दिनों तक अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है। अगले दो दिनों में तापमान क्रमश 33 और 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लोग जो बीते चार दिनों से शाम ढलते ही गुलाबी ठंड का एहसास कर रहे थे। उसमें कमी आएगी। लेकिन नवंबर के प्रथम सप्ताह में भी तापमान का गिरना शुरू हो जाएगा। फिर लोग ठंड का एहसास करने लगेंगे। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि भागलपुर समेत पूर्व बिहार कोसी और सीमांचल के बांका, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, किशनगंज, मधेपुरा अररिया और खगडिय़ा में मौसम का कमोवेश यही हाल बना रहेगा।
मौसम के मिजाज में लगातार हो रहे परिवर्तन का असर लोगों के स्वास्थ्य पर तेजी से पड़ रहा है। चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. शंभू प्रसाद ने कहा कि तापमान में गिरावट रबी फसल के लिए काफी फायदेमंद होगा। खासकर जो किसान अगात गेहूं की फसल लगाते हैं उनके लिए यह मौसम काफी उपयोगी होगा। गेहूं सहित अन्य रबी फसलों की समय पर बुओई हो जाने से उत्पादन भी बेहतर होगी।
नदियों का जलस्तर घटा
बारिश नहीं होने से गंगा सहित सभी नदियों के जिलस्तर पर काफी कमी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से बाढ़ से जूझ से जिलों को राहत मिली है। नेपाल में भी बारिश नहीं होने से अररिया, किसनगंज सहित कई जिलों में बाढ़ नहीं है। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने हल्की बारिश की आशंका जताई है।