Bhagalpur Weather Forecast : खिली धूप, पर अभी ठंड में कनकनी नहीं , जानिए... आज का मौसम
Bhagalpur Weather Forecast आज सुबह आसमान में आंशिक देखा। बादल छटते ही अच्छी धूप खिली। सुबह कोहरा भी रहा । जिस कारण ठंड ज्यादा महसूस हुआ । औसतन आठ किलोमीटर की गति से पछुआ हवा चली। कल और बढ़ेगी ठंड।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : भागलपुर में सुबह से ही मौसम भारी रहा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध और कोहरे का हल्का असर देखा गया। धुंध के छटते ही धूप खिली है। हालांकि धूप में अपेक्षाकृत गर्मी नहीं है। तापमान कल से थोड़ा कम है। बुधवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट की उम्मीद है। औसतन आठ किलोमीटर की गति से पछुआ हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है।
अररिया जिले में मौसम का मिजाज दो दिनों से बदल गया है। सोमवार को भी दिनभर धूप नहीं होने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं मंगलवार को भी घने कोहरा के कारण गाड़ियों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गई है। कड़ाके की ठंड से सोमवार को जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। मौसम के बदलाव के चलते सुबह से ही घना कोहरा छाया है। तापमान में भी गिरावट देखी गई है।अधिकतम तापमान में गिरावट व तेज हवा के कारण ठंड बढ़ गई। घने कोहरे के कारण सुरक्षा के लिहाज से वाहन चालकों को सुबह में भी लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।
गेहू की फसल को होगा लाभ
तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहा तो यह गेहूं की फसल को फायदा पहुंचाएगा। सोमवार को लोग दिन में भी अलाव जलाकर तापते नजर आए। दिसंबर बीत जाने के बाद भी अभी तक सर्दी का अहसास नहीं हो रहा था। पिछले कुछ दिनों से कोहरा तो पड़ रहा था, मगर मौसम में इतनी ज्यादा ठंडक नहीं थी। सुबह से ही धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही थी। मगर सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली और ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।
ठंडी हवाओं से परेशानी
मंगलवार को भी सुबह से ही ठंडी हवाएं चलती रही और सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। वहीं, कोहरे के कारण दृश्यता भी काफी कम रही। वहीं बीच बीच में हवा का झोंका ठंड व कनकनी को बढ़ा रहा है। अचानक मौसम के बदलने से गर्म कपड़े की बिक्री एकबार फिर बढ़ा दिया तो वहीं आमजनों को ठंड से बचने के लिये घर में दुबकने को मजबूर कर दिया। बढ़ते ठंड को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि ठंढ की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लेकिन इस वर्ष ठंड में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।