Bhagalpur Weather Forecast : सुबह से भीषण गर्मी, उमस से लोग परेशान, अभी नहीं होगी बारिश
Bhagalpur Weather Forecast रविवार की सुबह भागलपुर सहित आसपास के जिलों में धूप खिली हुई है। भीषण गर्मी और धूप से लोग परेशान है। बारिश अभी नहीं होगी। खेती किसानी के लिए गर्मी घातक है। तापमान बढ़ा हुआ है। उमस से और भी संकट है।
भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : भागलपुर और बांका जिले में रविवार को भी तेज धूप खिली है। मौसम में गर्मी और उमस बरकरार है। मौसम का पिछले दो सप्ताह से यही हाल है। इस दौरान बारिश पूरी तरह बंद है। कभी-कभार हल्की बारिश हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 21 अक्टूबर को जिला में थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है। वैसे रविवार शाम को भी कुछ इलाके में बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके अलावा मौसम साफ रहेगा। रात में आसमान से खूब ओस गिर रहा है।
भागलपुर में तो सुबह से ही गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी और गर्मी की संभावना है। हल्की बारिश कभी कभार हो सकती है। लेकिन गर्मी और उमस से लोग परेशान रहेंगे।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा। जबकि रात में तापमान धीरे-धीरे कम होता जाएगा। अधिकतर धान की फसलों में सिंचाई की जरूरत है। किसान अपनी संसाधन से सिंचाई कर रहे हैं। जिस किसानों के साधन नहीं हैं वह आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं। बारिश नहीं होने से सब्जी की फसलों में भी ज्यादा सिंचाई करनी पड़ती है। जिससे किसानों का घर ज्यादा हो रहा है।
इसके अलावा पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के जिलों में गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। मुंगेर, जमुई, खगडि़या, लखीसराय, बांका, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज जिलों में गर्मी है। भीषण धूप और उमस से लोग परेशान हैं। उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खेतों में पानी नहीं है। अपने साधन में खेती की जा रही है। मधेपुरा में तेज धूप है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। किशनगंज में सुबह से तेज धूप है। उमस भरी गर्मी है।