Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : आसमान में आंशिक बादल, तापमान भी कम, जानिए... आज का मौसम

Bhagalpur Weather Forecast आज सुबह आसमान में बादल छाये हुए हैं। कोहरा भी है। तापमान भी कम है। इस कारण ठंड ज्‍यादा है। हालांकि सूर्य की हल्‍की रोशनी भी धरती पर आ रही है। लेकिन इसका ठंड में कोई प्रभाव नहीं दिखता।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 07:55 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 07:55 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : आसमान में आंशिक बादल, तापमान  भी कम, जानिए... आज का मौसम
रविवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : ठंड में प्रतिदिन मौसम में बदलाव हो रहा है। कभी धूप, कभी बादल, कभी कोहरा और कभी तापमान में कमी और बढ़ोतरी। इससे लोगों को मौसम का अंदाजा नहीं लगता है। आज सुबह धूप नहीं खिली। हालांकि बादल और कोहरे के कारण सूर्य ढका रहा। लेकिन बीच बीच में सूर्य की हल्‍की रोशनी धरती पर भी पड़ती रही। हालांकि इसमें कोई खास गर्मी नहीं थी। तापमान भी कम है। इस कारण आज ठंड का लोगों को एहसास हुआ।

loksabha election banner

लखीसराय में आकाश में बादल और हल्के कोहरे के बीच धूप निकल रही है। मौसम में ठंड नहीं के बराबर है। हल्की हवा के बीच बसंत से अनुभव लोग कर रहे हैं। ठंड नहीं होने से रबी फसल उत्पादक किसान मायूस हैं। इससे फसलों में दाना नहीं निकलने की संभावना है। आज का तापमान 27/13 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है। अररिया में सुबह सात बजे तक कोहरा था। अब धूप है। कनकनी नहीं होने से राहत है। किशनगंज में कोहरा है। हल्की हल्की हवा चलने से कनकनी भरी ठंड है। सहरसा में सुबह से ही धूप निकली हुई है। हल्की-हल्की ठंडी हवा चल रही है।  ठंड नहीं के बराबर है। मधेपुरा में सुबह से ही धूप है। कनकनी कम रहने से राहत है। खगड़िया में मौसम साफ है। सुबह से धूप है। हल्की हवा चल रही है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज से हल्की  तेज पछुआ हवा चलने का अनुमान है। आज तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। पूर्वानुमान में कल सोमवार से तेज हवा चलने और तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई गई है।

तेज होगी पछुआ हवा बढ़ेगी ठंड 

बिहार कृषि विश्‍वविदयलय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो बीेंरेंद्र कुमार ने मौसम पूर्वानुमान में बताया कि अगले तीन दिनों तक औसतन 10 से 15 किलोमीटर की गति से पछुआ हवा चलेगी। इससे हवा में नमी की मात्रा घट कर 40 से 50 फीसद तक पहुंच जाने की उम्‍मीद है। जिस कारण अगले तीन दिनों में अधिकतम एवं न्‍यूतनम तापमान क्रमश 23 और छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.