Bhagalpur Weather Forecast : बारिश से लुढ़का पारा, धान और गन्ने की फसलों को हुआ लाभ, जानिए... मौसम पूर्वानुमान
Bhagalpur Weather Forecast भागलपुर तथा आसपास के जिलों में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिन भर बारिश होगी।
भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : भागलपुर सहित आसपास के जिलों में मानसून मेहरबान रहा। सोमवार को भी सुबह से कई जिलों में बारिश होने की सूचना मिल रही है। हालांकि भागलपुर में अब तक मौसम साफ है। बारिश नहीं हुई है। मौसम में नमी के कारण ठंड का एहसास हो रहा है। भागलपुर में शनिवार की रात एक बजे के बाद से रविवार की सुबह नौ बजे तक बारिश हुई थी। 22.2 एमएम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश ने लोगों को परेशान भी किया। शहरी इलाके में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। शहर में हर तरह सड़कों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया। नालियों में पानी का बहाव तेज हो गया। इशाचक, लालूचक, भोलानाथ पुल, आनंद चिकित्सालय रोड, आदमपुर, बरारी, लोहिया पुल के नीचे, लोहा पट्टी, आरबीएसएस रोड भीखनपुर, तिलकामांझी सहित अन्य मार्ग जलमग्न हो गए। भोलानाथ पुल और लोहिया पुल के नीचे लोहापट्टी की ओर जाने वाली सड़क पर तो घुटने से ज्यादा पानी बह रह था।
अभी बारिश की उम्मीद
बीएयू के मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक बारिश होने के संकेत दिए हैं। नोडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि अभी मौसम सुहाना रहेगा। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 22.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
किसानों को राहत
किसानों को बारिश ने काफी राहत मिली है। धान और गन्ने की फसल को पानी की आवश्यकता थी, जो काफी हद तक पूरा हुआ। लेकिन खेतों में लगे सब्जी के पौधे को से क्षति होगी।
आज फिर होगी बारिश
रविवार की तरह आज बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव से उमस भरी तक गर्मियों से लोगों को राहत मिली है। बीएयू ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार की माने तो रविवार को 22 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। आज भी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
अररिया में अभी हल्की बारिश हो रही है। पूर्णिया में बारिश हो रही है। सहरसा में सुबह से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मधेपुरा में बारिश हो रही है। जमुई में बादल छाए हुए हैं। बांका में कई दिनों बाद धूप खिली है। मौसम साफ है। लखीसराय में आज बादल छाया हुआ है। अब तक धूप नहीं निकली है। सुबह कुछ इलाके में बूंदाबांदी भी हुई थी। हल्की हवा भी चल रही है। आज आज उमस वाली गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की जा रही है। कटिहार में सुबह से बारिश हो रही थी। अभी भी बूंदा बूंदी हो रही है। बादल छाया हुआ है। किशनगंज में बादल छाया हुआ है। सुबह में हल्की बारिश हुई थी। हवा चलने से उमस भरी गर्मी से राहत है। खगड़िया में हल्की बारिश हुई है।