Bhagalpur Weather Forecast: तूफान तौकते का बिहार में कैसा रहेगा प्रभाव, जानिए... मौसम पूर्वानुमान
Bhagalpur Weather Forecast चक्रवाती तूफान तौकते (Cyclone Tauktae) का खतरा भारत के विभिन्न राज्यों में दिख रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका असर मिल रहा है। इसने केरल गोवा में तबाई मचाई है। चक्रवात का मुबंई और गुजरात में असर है।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast: तौकते तूफान से जहां महाराष्ट्र गुजरात जैसे राज्य परेशान हैं। भागलपुर और आसपास के जिलों में इस तूफान का कोई असर नहीं होगा। लेकिन आसमान में छिटपुट बादल छाए रहेंगे। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। बारिश के आसार नहीं हैं। तेज गति से हवा चलने के संकेत मिल रहे हैं।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा की माने तो दो दिन बाद हल्की बारिश हो सकती है। वातावरण में नमी होने और तीक्ष्ण धूप की वजह से उमस रहेगा। जिससे लोग परेशान होंगे। यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। उमस की अधिकता ज्यादा हो जाएगी तो फिर बारिश होगी और मौसम में नहीं होगा। उमस के कारण तापमान में अधिकतम और न्यूनतम में कई दिनों से लगातार वृद्धि हो रही है। बिहार से सीमांचल, पूर्व बिहार और कोसी इलाके में इसका प्रभाव देखा जाएगा।
बंगाल की खाड़ी से भी चक्रवात के संकेत
अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान की तरह बंगाल की खाड़ी में भी एक चक्रवात सिस्टम बनने लगा है। मौसम विभाग इस पर नजर रखे हुए है। आने वाले दो दिनों में कंफर्म कर देगा कि तूफान पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के तट पर किस दिन टकराएगा। एक सप्ताह के अंदर बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान टकराएगा। जिसका असर बिहार में भी हो सकता है। तेज हवा और बारिश के कारण बिहार को नुकसान हो सकता है। बंगाल की खाड़ी के तूफान का असर झारखंड में भी होगा। देश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों तटों पर चक्रवात का उठना मौसमी सिस्टम का विरले संजोग है। कई दशक बाद इस प्रकार का मौसमी सिस्टम देखने को मिल सकता है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा अभी बंगाल की खाड़ी के तूफान को कंफर्म नहीं किया गया है।