Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Alert: मौसम ने कराया गुलाबी ठंड का एहसास, जानिए... कैसा रहेगा आज का मिजाज

Bhagalpur Weather Alert अभी बारिश कुछ दिनों तक होती रहेगी। भागलपुर बांका मुंगेर सहित पूर्व बिहार सीमांचल और कोसी के जिलों में मौसम पूर्वानुमार के अनुसार सुबह बारिश नहीं होगी। दोपहर बाद बार‍िश की संभावना है। शुक्रवार को मौसम सुहावना है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 09:16 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 09:16 AM (IST)
भागलपुर में बारिश का दौरान का दृश्‍य।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Alert: झमाझम बुधवार और गुरुवार की शाम को हुई बारिश ने गुलाबी ठंड का एहसास करा दिया। शुक्रवार को सुबह मौसम साफ है। सुहावना बना हुआ है। आज भी बार‍िश होगी। अभी कई दिनों तक अचानक बारिश होने की संभावना है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.वीरेंद्र कुमार ने बताया कि झारखंड पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है इस वजह से मानसून सक्रिय हो गया है अभी कई दिनों तक अचानक बारिश होने की संभावना है। उधर बंगाल की खाड़ी में भी निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। पुरवइया हवा नमी और बारिश लेकर आ रही है। इस माह के अंतिम दिनों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं। आसमान में बादल छाया रहेगा जिससे धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। अचानक तेज हवा चलने लगेगी और बारिश होने लगेगी। यह स्थिति दो दिनों तक बना रहेगा। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि उसके फिर दो-तीन दिन बाद अच्छी बारिश की संभावना बताई जा रही है।

loksabha election banner

शाम में हुई बारिश के कारण सड़क में जल जमाव हो गया है। तापमान में गिरावट हो गया और लोग हल्की गुलाबी ठंड का एहसास बाहर में करने लगे। हालांकि हवा की गति बहुत कम थी इस कारण मौसम सामान्य रहा। 20 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 31 न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 94 फीसद आद्रता के साथ 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवइया हवा चल रही है।

बाढ़ का संंकट

बाढ़ का अभी भी संकट जारी है। बताया जा रहा है कि बार‍िश के कारण गंगा का जलस्‍तर और भी बढ़ जा रहा है। लोगों को परेशानी हो रही है। लोग पलायन कर रहे हैं। अभी भी बार‍िश के कारण गंगा का जलस्‍तर बढ़ा हुआ है। कोसी का भी जलस्‍तर ज्‍यादा है। नवगछिया इलाका बाढ़ की चपेट में है। खेतों में भी पानी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.