Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Alert: आज होगी बारिश, मौसम हुआ सुहावना, न्‍यूनतम तापमान 30 तक, जानिए... 'गुलाब' का असर

Bhagalpur Weather Alert ब‍िहार में गुलाब का असर द‍िखने लगा है। आज बारिश की संभावना है। कल शाम से ही भागलपुर के अलावा पूर्व ब‍िहार सीमांचल कोसी के जिलों में रुक-रुक कर बार‍िश हो रही है। मौसम सुहावना बना हुुआ है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 07:47 AM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 07:47 AM (IST)
मौसम हुआ सुहाना, बारिश की संभावना। गुलाब तूफान का असर।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Alert: भागलपुर में आज द‍िन की शुरुआत बादल से हुई है।धूप नहीं है। बा‍र‍िश की संभावना बनी हुई है। सोमवार से ही देर शाम से बार‍िश हो रही है। आज और कल बारिश होगी। इसके अलावा पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी में भी यही हाल है। प्रत्‍येक जिलों में बादल छाए हुए हैं।

loksabha election banner

चक्रवात गुलाब का असर ब‍िहार में दखिने लगा है। मुंगेर में आसमान में बादल छाए हुए है। हवा भी चल रही है। बारिश की संभावना दिख रही है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री है। पांच किमी हवा की रफ्तार है। लखीसराय में आसपास के जिलों में बारिश का असर यहां भी देखने को मिल रहा है। पूरी रात बादल गरजने के साथ ही हल्की बारिश हुई है। अभी मौसम साफ है। हल्की हल्की हवा चल रही है बावजूद उसम भरी गर्मी है। आज का तापमान 35-30 डिग्री सेल्सियस है। कटिहार के आसमान पर बादल छाया है। मंद गति से हवा चल रही है। 

झमाझम हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावना

सोमवार की देर शाम मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया। झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तेज धूप और उमस वाली गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार की सुबह से ही तेज धूप लोगों को झुलसाने लगी थी। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री तक पहुंच गया था। शाम में अचानक से आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। 4.5 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञानी की माने तो ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तेज धूप और उमस के बीच अचानक से बारिश दस्तक देगी। बिजली कड़कने के साथ ही वज्रपात होने की संभावना भी बनी रहेगी। कृषि विज्ञानी के अनुसार बारिश रबी फसल और हरी सब्जी की खेती करने वाले किसानों के लिए फायदेमंद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.