Bhagalpur Weather Alert: झमाझम बारिश से मौसम कूल कूल, दो दिन और होगी बारिश, वज्रपात भी, जानिए... मौसम पूर्वानुमान
Bhagalpur Weather Alert पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश होने से मौसम कूल कूल हो गया है। दो दिन और होगी बारिश होगी। वज्रपात की संभावना है। मौसम का तापमान कम हो गया है। ठंड का लोगों को एहसास हो रहा है।
संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bhagalpur Weather Alert: पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही है। मौसम कूल-कूल हो गया। हालांकि जगह-जगह जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार की रात जमकर बारिश हुई। रविवार को मौसम साफ है। लेकिन बारिश की संभावना बनी हुई है।
बादल छाए हुए हैं सुबह में हल्की बारिश भी हुई थी। हवा चल रही है। मौसम में बदलाव से राहत मिली है। अधिकतम 31 और न्यूनतम 25 डिग्री है। हवा की गति आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार है। अररिया में धूप है। तेज हवा चल रही है। कटिहार में मौसम साफ है। लखीसराय में मौसम खराब है। यहां अल सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। हवा भी चल रही है। मौसम ठंड है। मधेपरा में मौसम खराब है। यहां रात से लगातार बारिश हो रही है। थोड़ी देर पहले कुछ कम हुआ है। अभी भी बूंदाबांदी हो रही है। सहरसा में रात से ही बारिश हो रही है। सुबह से बारिश थोड़ी कम हुई है। फिलहाल बूंदाबांदी हो रही है। किशनगंज में बीती रात से बारिश हो रही है। अभी बारिश बंद हुई है और मौसम साफ हुआ है।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा की मानें तो अभी और एक दो दिन तक बारिश होने की संभावना है। अचानक मौसम बदल जाएगा। घटा उमडऩे-घुमडऩे लगेगी। तेज हवा के साथ बारिश होने लगेगी, लेकिन तेज बारिश नहीं होगी। हल्की और मध्यम बारिश के आसार हैं। गुलाब तूफान के असर की वजह से मानसून सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही बिहार और झारखंड में लो प्रेसर बना हुआ है जो बारिश कराएगा। दो तीन दिन के बाद मौसम साफ हो जाएगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। दिन में तेज धूप निकलने से उमस रहेगी। बारिश होने पर राहत मिलेगी। आज शनिवार को मात्र सात मिली मीटर बारिश रिकार्ड किया गया। 97 फीसद आद्रता के साथ सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। हवा की गति बढ़ सकती है।