Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Alert: दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम, जानने के लिए पढ़ें यह खबर, पूर्वानुमान में मिले यह संकेत

Bhagalpur Weather Alert दुर्गा पूजा में मौसम का मिलेगा साथ। दशहरा की रौनक रहेगी बरकरार। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी नवरात्र करने वाले का नहीं सताएगी गर्मी। दुर्गा पूजा में नहीं होगी बारिश आ सकती हल्की फुहार।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 09:14 AM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 09:14 AM (IST)
भागलपुर में आज सुबह का मौसम इस प्रकार है।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bhagalpur Weather Alert: दुर्गा पूजा में बारिश नहीं होगी हल्की फुहार आ सकती है। भगवान इंद्रदेव की दुर्गा पूजा पर कृपा बनी रहेगी। मौसम का साथ मिलेगा जिससे दशहरा की रौनक बनी रहेगी। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। नवरात्र करने वाले को इस बार गर्मी नहीं सताएगी। सितंबर में कई दिनों तक बारिश से भागलपुर और आसपास सराबोर होता रहा। नवरात्र शुरू हो रहा है और 15 को विजय दशमी है।

loksabha election banner

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की मानें तो दुर्गा पूजा में बारिश की संभावना कम है। हालांकि लौटता मानसून का बादल बूंदाबांदी करा सकता है। आसमान से फुहारें भी गिर सकती हैं। दूसरी तरफ बुधवार को दिनभर धूप छांव की आंख मिचौनी जारी रही। कभी आसमान में बादल छाए तो कभी धूप खिली रही। गुरुवार को भी बादलों की आवाजाही बने रहने की संभावना है।

मुंगेर में आज मौसम साफ है। हवा चल रही है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26। हवा की गति छह किमी है। भागलपुर में भी सुबह से मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। ब‍ार‍िश की संभावना नहीं है। दुर्गा पूजा में मौसम का साथ मिलेगा। किशनगंज में मौसम साफ है। सुबह से ही धूप खिली हुई है। सहरसा में मौसम साफ है। सुबह से ही धूप खिली हुई है। धूप तेज है। कटिहार में मौसम साफ है। धूप खिली है। उमस भरी गर्मी है। खगड़िया में मौसम साफ है। सुबह से धूप खिली हुई है। भागलपुर में भी मौसम साफ है। हवा में नमी है और ओस (Dew) पड़ना शुरू हो चुकी हैं। लोगों को सुबह सवेरे गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। गर्मी से छुटकारा मिल चुका है।

जलजमाव से राहत

दुर्गा पूजा में लोगों को जलजमाव से राहत मिलेगी। बारिश होने से भागलपुर का पूरा इलाका जलमग्‍न हो जाता है। कई-कई क्षेत्रों में पानी जमा रहता है। संभावना है कि दुर्गा पूजा में बार‍िश नहीं होगी। जिससे लोग भरपुर पूजा का आनंद ले पाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.