Bhagalpur Weather Alert: पूर्व बिहार, सीमांचल व कोसी वज्रपात की संभावना, सुबह से ही बारिश शुरू, आज कुछ ऐसा रहेगा मौसम
Bhagalpur Weather Alert सुबह से ही बारिश हो रही है। पिछले तीन दिनों से यह क्रम जारी है। आज तापमान भी कम है। मौसम की मार से लोग परेशान हैं। बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Alert: भागलपुर सहित पूर्व बिहार, कोसी व सीमांचल के जिलों में बारिश की संभावना है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होगी। वज्रपात की भी आशंका है। सुबह से ही बारिश शुरू है। मेघगर्जन भी हो रहे हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यायल सबौर के मौसम विभाग के अनुसार मुंगेर, भागलपुर, बांका जमुई, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा आदि जिलों में बारिश होगी। अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना है। अररिया, किशनगंज आदि जिलों में भारी बारिश की आशंका है। भागलपुर में सुबह से ही बारिश हो रही है। यह क्रम जारी है। आंकाश है कि इसी तरह हल्की बारिश दिन भर होती रहेगी। दोपहर बाद इसमें कमी आएगी। मुंगेर में सुबह से बादल छाए है। रिमझिम बारिश हो रही है। तापमान भी लुढ़क गया है। अधिकतम 28 और न्यूनतम 24 है। हवा की गति 12 किमी है।
गुलाब तूफान ने लाया गुलाबी ठंड
गुलाब तूफान ने भागलपुर सहित बिहार में गुलाबी ठंड ला दिया है। मौसम ने करवट बदल ली है। बुधवार की शाम से ही लगातार रिमझिम बारिश की फुहार अनवरत जारी है। उस पर हवा का झोंका ठंड का एहसास करा रहा है। रात भर हुई बारिश से शहर और आसपास का क्षेत्र सराबोर हो गया है। मोहल्ले की गलियां जहां जलजमाव से लबालब हो गई है, वहीं गांव के ग्रामीण पथों में कीचड़ भर गया है।
बारिश के कारण उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा विभाग के मौसम विज्ञानी डा. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तीन अक्टूबर तक बीच-बीच में तेज हवा के साथ बारिश होगी। धूप खिलेगी, लेकिन अचानक मौसम का मिजाज बदल जाएगा। झमाझम बारिश होने लगेगी। यह सिलसिला आगामी एक सप्ताह तक चलेगा। बताया गया कि गुलाब तूफान का असर है साथ ही बिहार में भी है। इसी कारण बारिश हो रही है। बिजली चमकेगी। बादल गरजेगा। तेज हवा चलेगी। वज्रपात होने की संभावना है। आसमान में बादल छाया रहेगा, मौसम में ठंडक रहेगी।