दिसंबर से मार्च तक रेल सफर होगा मुश्किल! कोहरे के कारण न्यू फरक्का रद, गरीब रथ के फेरों में कटौती
कोहरे के कारण दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक भागलपुर से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिससे यात्रियों को ...और पढ़ें

Bhagalpur Trains Cancelled Due to Fog; न्यू फरक्का एक्सप्रेस तीन महीने बंद, आनंद विहार गरीब रथ के 13 फेरे रहेंगे रद
HighLights
कोहरे के कारण दिसंबर से मार्च तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
न्यू फरक्का एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द, गरीब रथ के फेरे घटे।
भागलपुर से दिल्ली यात्रा के लिए टिकट संकट बढ़ेगा।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Trains Cancelled Due to Fog; सर्दियों के मौसम में घने कोहरे के कारण रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने अभी से कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस निर्णय से भागलपुर, बांका, मुंगेर और साहिबगंज के यात्रियों को अगले करीब तीन महीनों तक दिल्ली आने-जाने में भारी दिक्कतों और सीट संकट का सामना करना पड़ेगा।
कोहरे की संभावना को देखते हुए आगामी दिसंबर से मार्च 2027 तक भागलपुर और आसपास के रेलखंडों से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों को या तो पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है या फिर उनके फेरों में भारी कटौती की गई है।
तीन महीने पूरी तरह बंद रहेगी न्यू फरक्का एक्सप्रेस
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सर्दियों के दौरान उत्तर भारत में दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी घट जाती है, जिसके चलते ट्रेनों की समयबद्धता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। मालदा टाउन से नई दिल्ली जाने वाली अप और डाउन न्यू फरक्का एक्सप्रेस को आगामी तीन महीने के लिए पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।
ट्रेन नंबर 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली न्यू फरक्का एक्सप्रेस 05 दिसंबर 2026 से 02 मार्च 2027 के बीच नहीं चलेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन न्यू फरक्का एक्सप्रेस 03 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 के बीच पूरी तरह निरस्त रहेगी।
गरीब रथ के फेरों में कटौती, सप्ताह में एक-एक दिन रहेगी रद
सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) चलने वाली भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस के फेरों पर भी कोहरे का असर पड़ा है। इस लोकप्रिय ट्रेन को दोनों छोर से सप्ताह में एक-एक दिन निरस्त रखने का निर्णय लिया गया है।
कोहरे के कारण प्रभावित ट्रेनों का पूरा शेड्यूल (दिसंबर 2026 से मार्च 2027)
14003 मालदा टाउन – नई दिल्ली न्यू फरक्का एक्सप्रेस:
स्थिति: पूरी तरह निरस्त
अवधि: 05 दिसंबर 2026 से 02 मार्च 2027 तक
14004 नई दिल्ली – मालदा टाउन न्यू फरक्का एक्सप्रेस:
स्थिति: पूरी तरह निरस्त
अवधि: 03 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक
22406 भागलपुर – आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस:
स्थिति: सप्ताह में एक दिन (बुधवार) निरस्त (कुल 13 फेरे रद)
अवधि: 02 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 तक
22405 आनंद विहार – भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस:
स्थिति: सप्ताह में एक दिन (गुरुवार) निरस्त (कुल 13 फेरे रद)
अवधि: 03 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक
ट्रेन नंबर 22406 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस 02 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 के बीच पड़ने वाले 13 बुधवार को भागलपुर से रद्द रहेगी। इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 22405 आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस 03 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 के बीच 13 गुरुवार को आनंद विहार से नहीं खुलेगी।
दिल्ली जाने वाले यात्रियों के सामने बढ़ेगा टिकट का संकट
दिसंबर से मार्च के बीच शादियों के सीजन और त्योहारों के दौरान दिल्ली रूट पर वैसे ही यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। विक्रमशिला एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल जैसी ट्रेनों में पहले से ही लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। ऐसे में न्यू फरक्का एक्सप्रेस के पूरी तरह निरस्त होने और गरीब रथ एक्सप्रेस के फेरों में कटौती किए जाने से सामान्य और आरक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट पाना अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।
