Move to Jagran APP

भागलपुर : दूल्‍हे को सामने देख दुल्‍हन के उड़ गए होश, बोलीं-तुम मेरे नहीं हो, फ‍िर खूब हुई फायरिंग, एक की मौत

भागलपुर के नवगछिया में एक शादी समारोह में फायरिंग हुई। इस घटना में एक की मौत हो गई है। लड़कीवालों का आरोप है कि जिस लड़का से शादी तय की गई थी वह दूल्‍हा बनकर नहीं आया था। लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 23 Nov 2022 01:36 PM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2022 01:36 PM (IST)
भागलपुर में शादी समारोह में फायरिंग हुई है।

ऑनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। भागलपुर के नवगछिया इलाके में एक शादी समारोह के दौरान खूब फायरिंग हुई। लड़की पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई है, दो अन्‍य जख्‍मी हैं। लड़कीवालों का आरोप है कि जिस लड़के से शादी तय हुई थी, उसके बदले कोई दूसरा लड़का शादी करने आया था। इस कारण लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। फायरिंग की गई। पुलिस के पहुंचने पर सब शांत हुआ, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सोहौड़ा गांव में शादी समारोह के दौरान यह घटना घटी। 

loksabha election banner

कैलाश यादव की पुत्री अंजली कुमारी की शादी सोमवार रात को होनी थी। खगड़िया के बन्देहरा गांव से बारात रात्रि नौ बजे पहुंची। लकड़ीवालों ने दूल्‍हा देखते ही कहा कि यह तो कोई दूसरा है। लड़की ने भी यह कोई दूसरा लड़का है, जिससे शादी तय हुई थी वह नहीं है। लड़का बदला गया है। लड़कीवालों ने शादी से इनकार दिया। बारात पक्ष के लोगों ने कुछ ग्रामीणों का सहयोग लेकर लड़की के पिता पर दबाव बनाना शुरू किया। शादी करवाने को कहा। इस दौरान कैलाश यादव के भतीजा शादी नहीं होने देने के पक्ष में थे। दो बारात पक्ष के समर्थकों और कैलाश यादव के भतीजे के बीच विवाद शुरू हो गया। मारपीट होने लगा।

बारात पक्ष के समर्थकों ने पहले लाठी-डंडे से कैलाश यादव के भतीजे को पीट दिया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। राजू यादव को दो गोली लग गयी, उसकी मौत हो गई। इसके बाद डर से सभी बाराती यहां से घर लौट गए। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के ही सोनेलाल, मुकेश यादव, सौरभ यादव, हीरालाल यादव, रणवीर यादव, कोकन यादव समेत कुल नौ लोगों ने गोलीबारी कर राजू की हत्या की है। राजू के भाई कारेलाल यादव, मिथुन यादव की पिटाई कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

गहरे सदमे में हैं ग्रामीण

मृतक राजू विवाहित था। महज सात-आठ माह पहले उसकी शादी मानसी में हुई थी। वह बीएलएस कॉलेज का छात्र था। सेना में जाने की तैयारी कर रहा था। अपने पांच भाइयों में वह सबसे छोटा था।  मृतक प्रेमीलाल यादव का छोटा पुत्र राजू यादव है। घायलों में मृतक के भाई कारे लाल यादव और मिथुन कुमार है। राजू यादव को एक गोली सीने में और एक गोली बांह पर लगी थी। पुलिस ने शव को अनुमंडल अस्पताल भेजा। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों कौ सौंप दिया। देर रात परिजन और कई ग्रामीण नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए थे। लड़का पक्ष से भी पांच लोग घायल हैं। रंगरा पीएचसी में इलाज किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.