Move to Jagran APP

नहीं रहे फिल्म निर्माता कृपा शंकर शुक्ला, बरारी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार Bhagalpur News

उनके निधन पर मिरजान स्थित शुक्ला निवास पर उनके अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लग गया। उनके निधन पर कई जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 11:22 AM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 04:43 PM (IST)
नहीं रहे फिल्म निर्माता कृपा शंकर शुक्ला, बरारी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार Bhagalpur News
नहीं रहे फिल्म निर्माता कृपा शंकर शुक्ला, बरारी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। अंग क्षेत्र में मशहूर रहे फिल्म निर्माता-निर्देशक कृपा शंकर शुक्ला का गुरुवार की शाम 7.20 बजे मिरजान स्थित आवास पर निधन हो गया। 76 वर्षीय शुक्ला तीन साल से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार मुंबई के चिकित्सकों का दल कर रहा था। वहां से उपचार बाद वापस भागलपुर लौट आए थे। इन्होंने चर्चित फिल्म वैरी सावन और अंग क्षेत्र से जुड़ी अंगिका भाषा में बनी पहली फिल्म खिस्सा चांदो, बिहुला विषहरी के फिल्म बनाई थी। वे एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। अपने पीछे शुक्ला भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

loksabha election banner

गुरुवार की शाम सात बजे उन्हें बेचैनी बढऩे पर बड़े लड़के आनंद शुक्ला, रिंटू शुक्ला, भतीजे लोकेश शुक्ला, कुंवर शुक्ला आदि आनन-फानन में ग्लोकल अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनका दम टूट गया। उन्हें जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया।

उनके निधन पर मिरजान स्थित शुक्ला निवास पर उनके अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लग गया। उनके निधन पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद, गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, एमएलसी डॉ एनके यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, उप महापौर राजेश वर्मा, पूर्व उपमहापौर डॉ प्रीति शेखर आदि ने शोक व्यक्त किया है। कृपा शंकर शुक्ला का पार्थिव शरीर शुक्रवार को बरारी स्थित शमशान घाट में अग्नि को समर्पित कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.