विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में शिकायतों का त्वरित निपटारा, जिला प्रशासन आपकी पंचायत में, 19 मई से 33 सहयोग शिविर, दो जून भी रखें याद

Published: Wed, 13 May 2026 02:08 PM (IST)

भागलपुर जिला प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित कर रहा ...और पढ़ें

जिला प्रशासन का पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर, समस्याओं का मौके पर समाधान

जिला प्रशासन का पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर, समस्याओं का मौके पर समाधान


जागरण संवाददाता, भागलपुर। आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए जिला प्रशासन अब पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगाने जा रहा है। इसकी शुरुआत 19 मई से होगी। पहले दिन जिले के सभी 16 प्रखंडों की 33 पंचायतों में एक साथ शिविर आयोजित किया जाएगा। इस चरण में मुख्य फोकस सबौर प्रखंड पर रहेगा।

इसके बाद दूसरे चरण में 2 जून को फिर 33 पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। इस तरह दो चरणों में कुल 66 पंचायतों तक प्रशासन सीधे पहुंच पाएगा।

शिविर की समय सारणी और उद्देश्य

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को यह शिविर लगाया जाएगा। इन शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, पेंशन, भूमि विवाद, बिजली, पानी, पुलिस और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों का आन-स्पॉट निष्पादन किया जाएगा।

शिविर ममलखा उच्च विद्यालय और पंचायत सरकार भवन अठगामा शंकरपुर में आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों का उद्देश्य है कि लोगों को प्रखंड और जिला कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

पहले चरण में 33 पंचायतों में शिविर

19 मई को पहले चरण में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें शामिल पंचायतें इस प्रकार हैं:

  • सबौर प्रखंड: ममलखा व शंकरपुर
  • जगदीशपुर: बैजानी व जगदीशपुर
  • गोराडीह: तरछादामुक व नदियामा
  • अजगैविनाथ: खानपुर व करहरीया
  • शाहकुंड: बेलथू व मकंदपुर
  • नाथनगर: गौराचौकी व कजरैली
  • सन्हौला: महियामा व सन्हौला
  • कहलगांव: धनौरा व एकचारी
  • पीरपैंती: मानिकपुर, पीरपैंती व ओलापुर
  • नारायणपुर: नगरपारा उत्तर व पूरब
  • बिहपुर: बभनगामा व बिहपुर दक्षिण
  • खरीक: राघोपुर व ध्रुवगंज
  • नवगछिया: तेतरी व पकरा
  • इस्माईलपुर: नारायणपुर, लक्ष्मिपुर व परबत्ता
  • गोपालपुर: मकंदरपुर व पचगछिया
  • रंगरा चौक: मुरली व रंगरा

दूसरे चरण में फिर 33 पंचायतों में शिविर : 2 जून को दूसरे चरण में फिर से 33 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा।

अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति और निष्पादन

प्रशासन ने प्रत्येक पंचायत के लिए प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त शिकायतों का अधिकतम निष्पादन मौके पर ही किया जाए।

इस योजना से स्थानीय लोगों को सरकारी सेवाओं तक सीधा और त्वरित पहुंच मिलेगी। जिला प्रशासन का मानना है कि इससे स्थानीय समस्याओं का समाधान जल्दी और प्रभावी तरीके से संभव होगा।