यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhagalpur News: मासुमगंज में मैजिक के धक्के से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
मुंगेर जिले के असरगंज थानाक्षेत्र में एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक अंकित उर्फ अमरजीत ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
जागरण संवाददाता, भागलपुर। मुंगेर जिला के असरगंज थानाक्षेत्र के मासुमगंज तरबन्ना पोखर के पास अनियंत्रित वाहन के धक्के से छोटी कोरियन निवासी जयराम राय के 24 वर्षीय पुत्र अंकित उर्फ अमरजीत की मौत हो गई।
घटना की मृतक के पिता ने मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) परिसर स्थित पुलिस शिविर में फर्द बयान दर्ज कराया है।
स्वजन ने बताया कि 20 जून यानी शुक्रवार को सुबह 10 बजे सन्नी सहित अपने दो दोस्त के साथ घर से पढ़ने जा रहा था। तभी तरबन्ना पोखर के पास तारापुर की ओर से अजगैवीनाथ धाम की ओर काफी तेज रफ्तार में आ रही मैजिक ने अंकित को धक्का मार दिया।
वाहन के धक्के से अंकित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। स्वजन जख्मी को जेएलएनएमसीएच लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया।
रात दस बजे अंकित ने रास्ते में तोड़ा दम
सिलीगुड़ी में प्राइवेट अस्पताल में एक दिन इलाज चलने डॉक्टर ने फिर उसे भागलपुर रेफर कर दिया। सिलीगुड़ी से भागलपुर आने के क्रम में शनिवार रात करीब दस बजे अंकित ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
स्वजनों का कहना है कि सही इलाज किया होता तो अंकित की जान बचाया जा सकता था। यहां से वहां रेफर के चक्कर में अंकित की जान चली गई।
बीए पार्ट वन करने के बाद अंकित पुलिस में नौकरी का प्रयास कर रहा था। रविवार को पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव स्वजनों को सौप दिया।
